बिजनौर के ऑक्सीजन गोदामों में लगी लम्बी-लम्बी लाईनें, अपनो की सांसों के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं आम जनता

🔹बिजनौर के ऑक्सीजन गोदाम में लगी लाईनों को देखिए योगी जी,

🔹कच्चा माल नहीं होने की वजह से नजीबाबाद में स्थित आॅक्सीजन बनाने वाला कारखाना हुआ बंद,

Bijnor: कोरोना वैश्विक महामारी की दूसरी लहर ने ऐसी तबाही मचा दी की लोगो की जान पर बन आई है। हर जगह लाश के ढ़ेर लगे हुए है सांस फूलने के बाद ऑक्सीजन की किल्लत के बाद लोग अपनो के सामने ही दम तोड़ रहे है

अपनो की जान बचाने के चक्कर मे ऑक्सिजन गोदाम से सिलंडर लिए लंबी लंबी लाइन लगाए ज़िंदगी बख्शने वाली ऑक्सीजन पाने के लिए लोग लंबी लंबी लाइन लगाकर अपनी अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे है।

🔹बाहरहाल ऑक्सिजन व दवा की किल्लत ने सरकारी तंत्र की पोल ज़रूर खोल कर रख दी है

ये है बिजनौर की कन्हैया ऑक्सीजन सेल्स कॉर्पोरेशन एजेंसी जहाँ पर गोदाम एजेंसी के बाहर तमाम लोग अपनो की सांसों की ज़िंदगी पाने के लिए घण्टो से लंबी लाइन लगाए अपनी अपनी बारी का इंतेज़ार कर रहे है

बिजनौर का सरकारी अस्पताल हो या फिर निजी अस्पताल सभी अस्पतालों के डॉक्टरों ने ऑक्सीजन न होने को लेकर हाथ खड़े कर दिए है। जिसकी वजह से चिल चिलाती धूप में अपनों को बचाने के चक्कर मे लोग लंबी लाइन लगाए ऑक्सिजन पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है

वहीं आॅक्सीजन बनाने वाला कच्चा माल नहीं होने की वजह से नजीबाबाद में स्थित गोयल आॅक्सीजन कारखाना बंद हो गया हैं, जिससे नजीबाबाद क्षेत्र में आॅक्सीजन का संकट गहरा गया हैं, नजीबाबाद के सरकारी अस्पतालों के साथ साथ दूसरे अन्य अस्पताल में जनपद के दूसरे कारखानों से आॅक्सीजन मंगवाया रहे हैं,

बिजनौर से तुषार वर्मा की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago