बिजनौर स्वाट व हल्दौर पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर समेत दो लोगों को किया गिरफ्तार

बिजनौर की स्वाट टीम और हल्दौर पुलिस टीम ने एक हिस्ट्रीशीटर समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगा चोरी का ट्रक बरामद किया है। आरोपियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ के बाद इन आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है साथ ही पुलिस ने इनके पास से दो अवैध तमंचे मय जिंदा कारतूस और 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

दरअसल गिरफ्तार हुए अभियुक्तों द्वारा बिजनौर के नगीना थाना क्षेत्र से एक ट्रक चोरी कर लिया गया था, जिसके बाद पुलिस सरगर्मी से चोरों की तलाश में जुटी हुई थी। वही हाल ही में हल्दौर थाना क्षेत्र से भी एक ट्रक चोरी हुआ था जिसके बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई थी

बीती रात मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने प्रमोद और गुलशन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से नगीना क्षेत्र से चोरी हुए ट्रक को बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार हुए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने दो तमंचे मय जिंदा कारतूस, 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने ट्रक चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार हुए आरोपी अन्य जनपदों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

बीती रात पुलिस मुठभेड़ में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि इनका एक साथी मोबीन पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। गिरफ्तार हुए अभियुक्त में से गुलशन हिस्ट्रीशीटर है जिसके ऊपर मुजफ्फरनगर थाने में 22 मुकदमे दर्ज है। पुलिस द्वारा इनकी हिस्ट्रीशीट खोली जा रही है और कुर्की की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही इनके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। फिलहाल गिरफ्तार हुए दोनों अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है

बिजनौर की स्वाट टीम व हल्दौर पुलिस टीम ने मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया, चोरी का ट्रक अवैध हथिया व मोबाईल बरामद। आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी देख सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं,

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago