बिजनौर में बच्ची का अपहरण कर ले जा रहे युवक की चाचा ने पटाई कर पुलिस को सौंपा

Reported by: आफ़ताब आलम | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

जनपद बिजनौर के क्षेत्र चांदपुर में मोहल्ला चिम्मन में एक युवक ने पांच साल की बच्ची के अपहरण करने का प्रयास किया। बच्ची के चाचा के देख लेने व शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।

आपको बता दे कि बालिका को युवक उठाकर जलीलपुर रोड की ओर ले जा रहा था। तभी अचानक दूसरी ओर से बच्ची के चाचा आ रहे थे। उन्होंने बच्चों को अनजान आदमी की गोद में देख रोक लिया। आरोपी ने कहा कि मैं बच्ची का चाचा है और चीज दिलाने ले जा रहा है। बच्ची के चाचा ने उसे पकड़ लिया और शोर मचा दिया। बच्ची को छुड़ाकर पिटाई की और घटना की जानकारी पुलिस को दी

पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। मोहल्ला चिम्मन निवासी टिंकू ने बताया कि शनिवार की देर शाम एक युवक उसकी पांच वर्षीय पुत्री का अपहरण कर ले जा रहा था। परिवार के ही उसके चाचा ने उसे ले जाते हुए देख लिया। चाचा के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने युवक को पकड़कर थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। बच्ची के पिता ने मोहल्ला मुफ्ती सराय निवासी आसिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 week ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago