बिजनौर की ग्राम पंचायतों को मिलने वाली धनराशि के व्यय की समीक्षा कर निर्धारित कार्यों मे ही उसका उपयोग करे : डीएम

Reported by: आक़िफ़ अंसारी | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में आज शाम 5 बजे आयोजित पंचायत राज विभाग से संबंधित बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिये कि शासन द्वारा राज्य वित्त आयोग टाइड फंड और अनटाइड फण्ड में जो धनराशि उपलब्ध कराई गई है, उसका उपयोग निर्धारित कार्यों में ही कराया जाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिले में कोई भी नया हैंडपंप न लगाया जाए तथा जिन हैंडपंपों का रिबोर किया जाना बहुत आवश्यक है, उसके लिए संबंधित खंड विकास अधिकारी की सहमति प्राप्त की जाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि रिबोर में निकलने वाले पुराने पाइप को ब्लॉक कार्यालय में जमा कराया जाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि शासन द्वारा जिन निधियां में धनराशि का आवंटन किया गया है, उनके व्यय की समीक्षा करें तथा यह सुनिश्चित करें कि जिस निधि में जिस कार्य के लिए बजट आवंटित किया गया है, उसी कार्य और रेशियो के आधार पर धनराशि का व्यय किया जाए। जिलाधिकारी ने पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रतीक्षालय बनाने से पूर्व उसके लागत का आकलन सुनिश्चित करें तथा जहां जरूरी हो वहां पर ही प्रतीक्षालय का निर्माण कराएं।

इसी के साथ उन्होंने यह भी निर्देश की दिए कि जिस स्थान पर प्रतीक्षालय बनाया जा रहा है यदि शहरी क्षेत्र में हो तो अधिशासी अधिकारी नगर निकाय तथा ग्रामीण क्षेत्र में हो तो उसके मेंटेनेंस का दायित्व संबंधित खंड विकास अधिकारी द्वारा किया जाए ताकि इसकी समुचित रूप से देखभाल सुनिश्चित की जा सके।इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी शाश्वत आनंद सिंह, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी रिजवान अहमद, जिला समन्वयक लव कुमार सहित पंचायत राज विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago