Categories: किरतपुर

बिजनौर वन विभाग द्वारा अवैध रूप से किसानों के खेत के बाहर खड़े लिपटिस के पेड़ काटने पर किसानों का हंगामा

Bijnor वन विभाग ने अवैध रूप से किसानों के खेत के बाहर खड़े लिपटिस के पेड़ काट लिए जिसके बाद किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और मौके पर ही धरने पर बैठ गए काफी देर बाद मौके पर पहुंचे वन निगम के जूनियर सुपरवाइजर ब्रह्मानंद को भी यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अपने बीच बैठा लिया और अपनी मांगों पर अड़ गए।

दरअसल जनपद बिजनौर के किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव कसोर को जाने वाले मार्ग पर गांव के किसानों ने 20 वर्ष पूर्व अपने खेतों के बाहर सड़क किनारे पौधे लगाए थे किसानों का आरोप है कि वन विभाग ने सभी लिपटीसो को अपने कागजों में दर्ज कर लिया और वन विभाग ने सभी पेड़ों को वन निगम को बेच दिया और पेड़ों का कटान शुरू करा दिया इस बात से गुस्साए किसान यूनियन के दर्जनों कार्यकर्ता रोड के किनारे त्रिपाल बिछाकर बैठ गए और वन विभाग वन निगम के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी हंगामे की सूचना पर पहुंचे वन निगम के सुपरवाइजर ब्रह्मानंद को भी किसानों ने अपने बीच बैठा लिया और उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे

किसानों का आरोप है कि जो पेड़ किसान ने लगाए हैं वह किसान ही काटेगा फिलहाल सभी किसान अपनी मांगों को लेकर अड़ गए और वन निगम द्वारा काटे जा रहे हैं पेड़ों का कटान रुकवा दिया भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष ने बताया कि हम किसी भी कीमत पर अपने द्वारा लगाए गए पेड़ों को कटने नहीं देंगे।

(1)बाईट=:किसान नेता भाकियू

(2)बाईट=:ब्रह्मानंद वन निगम सुपरवाइजर

रिपोर्ट रोहित कुमार/बिजनौर

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago