बिजनौर में पहली मूसलाधार बारिश से प्रशासन की खूली पोल, व्यवस्थाएं हुई अस्त-व्यस्त,

▪️Bijnor: जनपदभर में आज सुबह से ही हो रहीं हैं मूसलाधार बारिश

▪️मूसलाधार बारिश का जनपद के चांदपुर में सबसे ज्यादा असर,

बिजनौर में मूसलाधार बारिश की वजह से व्यवस्था हुई अस्त व्यस्त कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बक्शीवाला में दीवार के गिरने से उसके मलबे में दबकर युवक की हुई मौत,

चाँदपुर मे बरसात के इतिहास का सबसे दुखद दिन, नगर पालिका के ज़िम्मेदारो के गूंगा,, बहरा और अंधे होने की जीती जागती वीडियो क्लिप,,,चाँदपुर के लोग अपनी गलियों में नाव चलाने पर मजबूर हो गए है ।चाँदपुर के सभी बड़े नाले इतनी बुरी तरह से अटे हुए है कि इस बार चाँदपुर पूरी तरह से जल भराव की परेशानी से जूझ रहा है ।खुद नगर पालिका के सामने वाली सड़क पर 3 फिट तक पानी भर गया है,

यही हाल मोहल्ला चिम्मन,,पतियापाड़ा बाई पास रोड,,फीना कॉलोनी ,,गड्ढा कॉलोनी,,,चाहसँग,, मोहल्ला मुफ़्ती सराय,,पंचवटी से लेकर अम्बेडकर चौक तक कई जगह,, रहमानिया स्कूल,,अहमद नगर,,,शाहचनंदन,,,कटकूई,,कटारमल,,सभी जगह का है,,लोग बहुत परेशान है ,,,पैदल चलना मुमकिन नही हो पा रहा है रेनबो स्कूल के स्वामी तो शीवर पंप से अपने स्कूल से पानी खिंचवा रहे है,,,ऐसे बदत्तर हालात चाँदपुर ने शायद कभी नही देखे ।जबकि पालिका फंड से कई बार नालो की तालिझाड़ सफाई के नाम पर मोटी रकम के रूप में फंड निकाला या निगला जा चुका है ।बिना सोचे समझे जज़्बात में की हुई सिर्फ एक गलती कई सालों तक तकलीफ़ देती है ।ऐसा ही चाँदपुर की जनता के साथ हो रहा है ।

वहीं जनपद की नदियाँ भी उफ़ान पर कोटावाली नदी मे अधिक पानी आने के कारण 1 केंटर ट्रक बीच धार मे फस गया जिसमें सवार 04 व्यक्तियो को मंडावली पुलिस व पीआरवी 2431 द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाकर सकुशल निकाला तथा केंटर ट्रक को भी जेसीबी मशीन द्वारा सकुशल निकाल लिया गया,

#नजीबाबाद: मे तेज बारिश के मददेनजर नगरपालिका अध्यक्ष साबिया निशात जी ने पानी को कम करने के लिए नगरपालिका टीम भेजी। जो पानी को कम करने की कोशिश कर रही हैं।

#नगीना: में भी लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त नगर के कई मोहल्लों में हुआ जलभराव,

मंडावली कोटा वाली नदी में आए पानी में फंसा कंटेनर सूचना मिलने पर मंडावली थाना अध्यक्ष संदीप त्यागी भागूवाला चौकी प्रभारी बलराम सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बीच नदी के रास्ते पर फंसे कंटेनर को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया ऊपर से हो रही मूसलाधार बारिश में पुलिस कर्मी भीगते रहे मंडावली पुलिस के द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की एसपी बिजनौर ने प्रशंसा की है,

(बिजनौर एक्सप्रेस)

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago