Categories: अफजलगढ़

इंसान के जैसे हथिनी के बच्चे का किया गया नामकरण, मंत्रोच्चारण कर खुशी नाम दिया

कॉर्बेट नेशनल पार्क कालागढ़ में तीन सप्ताह पहले जन्में हाथी के बच्चे का नामकरण संस्कार किया गया। कालागढ़ स्थित हाथी कैंप में मौजूद जन्मा बच्चा हाथियों के झुंड का सातवां सदस्य है। जबकि गंगा हथनी द्वारा जन्मा है। जन्में बच्चे का नाम खुशी रखा गया।

कॉर्बेट नेशनल पार्क के डायरेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि सभी जानवरों में हथनी का गर्भकाल सबसे अधिक होता है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे लिए बड़े गर्व की बात है कि यहां जानवरों को भी इंसानों जितना ही प्यार मिलता है। बच्चे के नामकरण के सभी मांगलिक कार्य पंडित विनोद ध्यानी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न किया गये।

इस अवसर डीएफओ कालागढ़ प्रकाश राम, मंडल अध्यक्ष भाजपा कालागढ़ योगेश कुमार, शंकर सिंगल, थानाध्यक्ष उमेश कुमार, महमूद अहमद, वन क्षेत्राधिकारी कालागढ़ राकेश कुमार भट्ट, वन क्षेत्राधिकारी सोना नदी विकास रावत, हाथी केम्प प्रभारी श्रीमती शाहदाब आलम, अमन गुप्ता, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विनीत विश्नोई अफजलगढ़, इंद्रमोहन ध्यानी, ललित मोहन चौधरी, सूबेदार अली, महावत सुभाष आदि मौजूद रहे

इंसान के जैसे हथिनी के बच्चे का किया गया नामकरण, मंत्रोच्चारण कर खुशी नाम दिया।

अफजलगढ़ से हमारे संवाददाता संगम चौहान की रिपोर्ट

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago