बिजनौर के हीमपुर दीपा में किसान का शव खेत मे पड़ा मिला।

Reported By : तुषार वर्मा | बिजनौर एक्सप्रेस , Bijnor, UP | Updated : 13 अगस्त , 2021

#Bijnor : जनपद बिजनौर के थाना हीमपुर दीपा पर ग्राम प्रधान मुरहाल द्वारा सूचना दी कि हरिओम (उम्र करीब 38 वर्ष) पुत्र रामसिंह सैनी निवासी मौ0 भूड थाना हल्दौर जनपद बिजनौर का शव खेत में बने डेरे में पडा हुआ है

स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर जाँच की गयी तो पता चला कि मृतक उपरोक्त की कई वर्षो से 40 बीघा जमीन थाना हीमपुर दीपा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मुरहाल में है, इसलिये हीमपुर दीपा में अपने डेरे में रहता था मृतक की 02 शादी थी तथा दोनो ही पत्नियों से सम्बन्ध अच्छे नही थे।

मूल रुप से हल्दौर के रहने वाले थे तथा परिवार हल्दौर में रहता था मृतक अपने साथियों के साथ शराब पीने का आदी था । ऐसा प्रतीत होता है कि रात में गोली मारी गयी है। फोन न उठाने पर स्थानीय पुलिस को सूचना दी गयी थी ।

शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है । मृतक के परिजन मौके पर है। मेरे द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है । थाना हीमपुर दीपा पर हत्या का अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। कानून व्यवस्था की कोई समस्या नही है

बिजनौर की अन्य खबरों व ताज़ा अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे । लिंक 👇
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

बिजनौर से तुषार वर्मा की रिपोर्ट

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago