रोज़ेदार कांस्टेबल ने पेश की इंसानियत की मिसाल रोजा़ तोड़कर बचाई 12 साल के बच्चे की जान

देहरादून में मानवता की मिसाल पेश करते हुए उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबल शाहनवाज ने रोजा तोड़कर रक्तदान किया और 12 साल के बच्चे की जान बचा ली। उनके इस कार्य की पुलिस विभाग के साथ ही हर तरफ सराहना हो रही है। शाहनवाज ने बताया कि वह बच्चे के जल्द स्वस्थ होने के लिए अल्लाह से दुआ कर रहे हैं।

बच्चे को ‘ओ पाजिटिव‘ रक्त की जरूरत थी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पीआरओ शाखा में तैनात कांस्टेबल शाहनवाज ने बताया कि सोमवार को उन्हें एक वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना मिली कि जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में 12 वर्षीय बच्चा भर्ती है, जिसकी हालत बेहद गंभीर है। बच्चे को ‘ओ पाजिटिव’ रक्त की जरूरत थी, जो काफी प्रयास करने के बाद भी नहीं मिल पाया

मासूम की जान बचाने के लिए रोजा तोड़ दिया

ऐसे में शाहनवाज बच्चे और उसके परिवार की सहायता के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने बताया कि रोजा रखने के कारण आप खून नहीं दे सकते। ऐसे में शाहनवाज ने मासूम की जान बचाने के लिए रोजा तोड़ दिया और एक यूनिट खून देकर मासूम की जान बचाई।

50 से भी अधिक बार रक्तदान कर चुके हैं शाहनवाज

इस नेक काम के लिए बच्चे के स्वजन ने कांस्टेबल शाहनवाज और देहरादून पुलिस का आभार जताया। शाहनवाज ने बताया कि वह जरूरतमंदों के लिए नियमित अंतराल पर रक्तदान करते रहते हैं। वर्ष 2005 से अब तक वह 50 से भी अधिक बार रक्तदान कर चुके हैं।

बिजनौर की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं,

©Bijnor express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago