बिजनौर के मदरसा इस्लामिया अरबिया जामिया उल उलूम में परीक्षा में पहला व दूसरा स्थान पाने वाले बच्चों को किया गया सम्मानित।

Reported by: इसरार अहमद | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश

जनपद बिजनौर के क्षेत्र धामपुर में गाँव किरार खेड़ी के मदरसा इस्लामिया अरबिया जामिया उल उलूम में फर्स्ट एंड सेकंड डिवीजन आने पर बच्चों को शील्ड और मेडल द्वारा सम्मानित किया गया आपको बता दे की हर वर्ष होने वाले इम्तिहान में बच्चे अपनी मेहनत और लगन से इम्तिहान को पास करते हैं।

इसी तरह इस वर्ष भी मदरसा इस्लामिया अरबिया जामिया उल उलूम में बच्च बच्चों ने अपनी मेहनत और लगन से फर्स्ट डिवीजन लाकर अपने मां-बाप व उस्ताद का नाम रोशन किया इसी क्रम में मदरसे के सेक्रेटरी हाफिज मौहम्मद इस्माइल कारी अहमद हाफिज मोहम्मद नाजिम व मदरसे के प्रबंधक मुफ्ती फैजान ने मदरसे में सम्मानित प्रोग्राम कराया।

धामपुर से आए मौलाना असलम ने अपना बयान पेश किया मौलाना ने बयान पेश करते हुए सभी मुस्लिम भाइयों को ज़ोर देकर दरख्वास्त की है कि अपने बच्चों को कुरान हाफिज बनाने की कोशिश करें वही प्रोग्राम को मुफ्ती इफ्तिखार ने दुआ कराकर समाप्त किया ।

प्रोग्राम में कारी अखलद, कारी इंतखाब, कारी कमरुल इस्लाम , कारी अब्दुल अलीम मास्टर अथर मदरसा के छोटे बड़े बच्चे भी शामिल रहे !फर्स्ट डिवीजन लाने वाले मोहम्मद जीशान. हाफिज मोहम्मद अदनान .मोहम्मद आरिश. मोहम्मद मुनीर .मोहम्मद दानिश .मोहम्मद उबैदुर रहमान. मोहम्मद शाबान. मोहम्मद आसिफ. आफिया .शहजादी .मोहसीना. अल्फिशा .शगुफ्ता .गुलअफशा. शामिल रहे।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago