सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी नहीं थम रहे हैं तीन तलाक़ के मामले, बिजनौर के नजीबाबाद से सामने आया नया मामला

▪️आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से, नजीबाबाद पुलिस पर उठ रहे हैं कई सवाल,

सुप्रीम कोर्ट के आदेश और सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी नहीं थम रहे हैं तीन तलाक़ के मामले, ताज़ा मामला बिजनौर के नजीबाबाद में देखने को मिला जहाँ एक शराबी पति ने नशे में चूर होकर अपनी पत्नी को तलाक़ दे दिया,

नजीबाबाद दहेज की मांग करने व पत्नी को परेशान रखने और शराब पीकर आये दिन उसके साथ मारपीट करने वाले शराबी पति के खिलाफ पत्नी की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने तीन तलाक का मुकदमा दर्ज तो कर लिया है, लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित महिला इंसाफ़ पाने के लिए पुलिसिया कारवाई का इंतजार कर रही है,

प्राप्त जानकारी के अनुसार नजीबाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम छोटी ज्वाली निवासी महिला की शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व नगर के मौहल्ला मुगलूशाह निवासी सोनू उर्फ रईस अहमद से मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हुई थी। उससे तीन बच्चे भी हुए, लेकिन शादी के बाद से ही वो महिला को परेशान रखने लगा था, आये दिन शराब पीकर घर मे आने और दहेज को लेकर मारपीट करने लगा था।

गणमान्य लोगों के प्रयास से घर परिवार चलता रहा, लेकिन अब मामला तीन तलाक तक आ पहुचा। पीड़ित महिला ने स्थानीय थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसका पति आये दिन उसके साथ गाली गलौच, मारपीट करता रहता थ, शूरू से ही दहेज की मांग करते हुए उसके साथ कई बार मारपीट भी की गयी, पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर शराबी पति के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा कर कर लिया पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी

वहीं इस खबर को जिले के प्रसिद्ध अखबार “चिंगारी” प्रयाण” वह पब्लिक इमोशन, ने भी प्रमुखता से प्रकाशित किया है,

©Bijnor express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago