Categories: साहनपुर

रॉयल जिम के बिल्डरोने बॉडी शो में प्रदर्शन कर नजीबाबाद का नाम रोशन किया।

Edited By : बिजनौर एक्सप्रेस | Najibabad, Bijnor, UP | Updated : 7 दिसम्बर, 2021

नजीबाबाद: बॉडी बिल्डिंग शो में नजीबाबाद के रॉयल जिम के बिल्डरों ने झालू में जाकर नाम रोशन किया इंडो बाडी बिल्डिंग एसोसिएशन के बैनर तले झालू में न्यू स्टार फिटनेस सेण्टर बिजनौर की ओर से मिस्टर झालू बाडी शो का आयोजन किया गया।

इस बॉडी शो में रॉयल जिम नजीबाबाद के बिल्डरों ने अपने हुनर का जलवा दिखाकर नाम रोशन किया इस शो की तैयारी के लिये बाडी बिल्डर पिछले कई दिनों से रॉयल जिम नजीबाबाद में अपना पसीना बहा रहे थे मिस्टर झालू बाडी शो में 55 से 80 किलोग्राम वजन के बॉडी बिल्डरों की 6 कैटेगिरी बनाई गई हैं, जिसमें तकरीबन 50 बॉडी बिल्डर बॉडी शो में प्रदर्शन किया।

नजीबाबाद रॉयल जिम से पहुंचे कोच शाहबाज अंसारी व गेस्ट पोस्ट विकार, फैजान, फैसल, और इनके अलावा बॉडीबिल्डर मोनू तमन्ना मेरीज हाल, सौरभ गोडियाल, अजीम हर्षवाडा, सागर, मुशर्रफ, अशरफ, समीर, सुफियान, नाजिम हर्षवाड़ा आदि ने कंपटीशन में हिस्सा लिया और जीता हासील कर नजीबाबाद का नाम रोशन किया।

रॉयल जिम के कोच शाहबाज़ अन्सारी ने रिहान अन्सारी मीडिया प्रभारी को रॉयल जिम नजीबाबाद में स्टा फिटनेस बाडी शो की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया रॉयल जिम कोच शाहबाज़ अन्सारी बॉडी शो में भाग लेने वाले बॉडी बिल्डरों को दिन-रात एक करके कठिन ट्रेनिंग देकर खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

Share
Published by

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago