Categories: नहटौर

नहटौर में एक गन्ने के खेत में अज्ञात युवक का शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल।

नहटौर : गन्ने के खेत में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फेल गई। युवक के हाथ बेल्ट से बंधे थे उसके गले में सुतली बंधी थी पेंट उतरी हुई थी और मुह में गीली मिटटी भरी हुई थी। युवक का शव मिलने की सुचना पर पुलिस में हड़कम्प मच गया। पुलिस अधीक्षक मोके पर पहुचे और पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कोतवाल सत्यप्रकाश सिंह ने शव को सीलकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त समाचार के अनुसार शुक्रवार की देर साय खेतो पर कार्य कर लौट रहे किसान ने करीब 24 वर्षीय युवक का शव ग्राम तरकोली के जंगल में पीर मर्दान गेब जारत के निकट स्थित नहटौर के मोहल्ला नोधा निवासी शुएब मलिक के गन्ने के खेत में संदिग्ध अवस्था में पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सुचना ग्रामीणों को दी देखते ही देखते यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फेल गई और मोके पर लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा। युवक के हाथ बेल्ट से बंधे हुए थे और उसका गला सुतली से घुटा हुआ था।युवक की पेंट आधी उतरी हुई और जूते पास पड़े हुए थे मुह में गीली मिटटी भरी हुई थी युवक को खेत की डोल से खीचकर गन्ने के खेत में लाया गया था जिसके निशान वहा मौजूद मिले।

युवक की हत्या कर शव खेत में डॉलने की सुचना पर पुलिस अधीक्षक डा धर्मवीर स्वाट टीम के साथ मोके पर पहुचे और घटना की जानकारी ली।कोतवाल सत्यप्रकाश सिंह ने शव को सील कर पोस्ट मार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। युवक की शिनाख्त नही हो पाई हे।

प्रत्यक्षदर्शियों के का कहना हे की गन्ने के खेत में मिले युवक की हत्या कर शव यहा लाकर डाला गया हे क्योकि जिस बेल्ट से हाथ बंधे हे वह बेल्ट हाथ को बांधे नही रह सकती। जहा शव पड़ा मिला हे उस स्थान पर युवक ने अपना बचाव जरूर किया होगा मोके पर उसके निशान नही हे। युवक को डोल से खीचकर अंदर खेत में लाया गया हे उसके निशान मोके पर मौजूद हे। लोगो का मानना हे की युवक की हत्या कही और की गई हे और शव यहा लाकर डाला गया हे।

बाईट:- बिजनौर पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह

बिजनौर एक्सप्रेस से हमारे सवांददाता रोहित कुमार की रिपोर्ट

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago