असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के साथ बिहार में तेजस्वी यादव ने किया खेल 5 मे 4 विधायक RJD में शामिल

▪️बिहार में प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान को छोड़कर AIMIM के बाकी बचे चारों विधायक RJD में शामिल!

बिहार में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी को बड़ा झटका लगा है। उनकी पार्टी के पांच में से चार विधायक आरजेडी में शामिल हो गए हैं। एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान को छोड़कर बाकी चार MLA ने पार्टी छोड़ दी। सभी विधायक बुधवार को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ विधानसभा स्पीकर से मिलने पहुंचे।

आरजेडी ने जान देते हुए बताया है कि सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता @RJDforIndia की राजनीति के स्तम्भ हैं, और यही कारण है कि विरोधियों के नेता, कार्यकर्ता और विधायकगण श्री @yadavtejashwi जी के नेतृत्व से प्रभावित हो राजद में खिंचे चले आते हैं!

Hindustan times की रिपोर्ट के अनुसार आरजेडी ने बिहार में ओवैसी की पार्टी में बड़ी तोड़फोड़ कर दी है। तेजस्वी यादव बुधवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बारे में पूरी जानकारी देंगे। बता दें कि बीते विधानसभा चुनाव में ओवैसी की AIMIM से 5 विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इनमें से चार विधायकों ने अब पार्टी का दामन छोड़ दिया है। इनमें शाहनवाज, मोहम्मद अनजर नईमी, मोहम्मद इजहार असफी और सैयद रुकनुद्दीन का नाम शामिल है।

ओवैसी की पार्टी से चार विधायकों के आने के बाद आरजेडी बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। पार्टी के अब कुल 80 विधायक हो गए हैं। बीजेपी दूसरे नंबर पर पहुंच गई है, जिसके विधायकों की संख्या 78 है।

बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव लंबे समय से एआईएमआईएम विधायक दल का आरजेडी में विलय करना चाहते थे। वे लगातार ओवैसी की पार्टी के विधायकों के संपर्क में थे। लेकिन AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान से विलय की बात नहीं बन पाई। मगर तेजस्वी पांच में से चार विधायकों को अपने दल में खींच लाने में सफल रहे।

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं

©Bijnor express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago