Categories: साहनपुर

भारतीय किसान यूनियन के समर्थन से नजीबाबाद ब्लॉक प्रमुख बने तपराज सिंह बीजेपी में हुए शामिल

▪️भारतीय किसान यूनियन व समाजवादी के समर्थन से लड़ा था चुनाव,

Uttar Pradesh: जहाँ देशभर में कृषि कानूनों के विरोध में विभिन्न किसान संगठनों के द्वारा आंदोलन चल रहा था वहीं उत्तर प्रदेश के पश्चिमी यूपी में भारतीय किसान यूनियन अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश डिकेत के नेतृत्व में दिल्ली गाजीपुर बार्डर पर जमी हुई थी,

इस बीच प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुआ वैसे तो भारतीय किसान यूनियन का इन चुनावों में सीधा कोई हस्तक्षेप नहीं था लेकिन जनपद बिजनौर में भारतीय किसान यूनियन के तेज़ तर्रार नेता वह यूवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगम्बर सिंह इन चुनावों में अपनी रूचि दिखा रहे थें, यही वजह है कि पहले उन्होंने अपनी धर्मपत्नी को पंचायत सदस्य चुनाव में जीत दर्ज करवाई,

उसके बाद उन्होंने नजीबाबाद ब्लॉक के प्रमुख चुनाव में तपराज सिंह को चुनाव लड़वाया जहाँ जिले में बीजेपी प्रशासन और धन-बल के साथ जनपद भर में अपने सभी उम्मीदवारों को जिताने में कामयाब रहीं वहीं नजीबाबाद ब्लॉक प्रमुख के लिए भारतीय किसान यूनियन के तेज़ तर्रार नेता चौधरी दिगम्बर सिंह की अगुवाई में तपराज सिंह ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हुए,

Bijnor: उत्तर प्रदेश 2021 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम कड़ी में नजीबाबाद विकास खंड से निर्दलीय प्रत्याशी तपराज सिंह ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हुए थें उन्होंने ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख अवधेश कुमार को 15 वोटों के अंतर से हराया था पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा और छिटपुट घटनाओं के बीच चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ था,

नजीबाबाद ब्लाक प्रमुख तपराज सिंह

दरअसल नजीबाबाद ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव के दौरान शनिवार को उस समय हंगामा हो गया था, जब भाजपा प्रत्याशी अवधेश कुमार के वोटों पर डालने का वक्त पूरा हो गया, कितु उनके समर्थक क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मतदान जारी रखा था,

जिसके बाद ब्लाक प्रमुख पद के निर्दलीय प्रत्याशी तपराज सिंह के समर्थन में जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री रामेंद्र सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ता ब्रजराज सिंह, ज्ञानेंद्र सैनी, पंकज विश्नोई, मनीष जैन, धर्मेंद्र यादव, फहीम आदि अधिवक्ता बेरिकेडिग के अंदर घुसे और हंगामा शुरू कर दिया था,

अधिवक्ता चुनाव में की गड़बड़ी की आशंका जताते हुए दूसरे पक्ष का मतदान कराए जाने की मांग कर रहे थे जिसके बाद एसपी देहात संजय सिंह ने अधिवक्ताओं को समझाकर शांत करवाकर मतदान शुरू करवाया था वही भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में कई किसान मतदान केंद्र के बाहर कोटद्वार ओवर ब्रिज पर निर्दलीय प्रत्याशी तपराज सिंह के समर्थन में पूरे दिन डेरा डाले रहे थे,

नजीबाबाद ब्लाक प्रमुख तपराज सिंह के बीजेपी में शामिल होने के बाद अभी तक भारतीय किसान यूनियन या फिर चौधरी दिगम्बर सिंह की और से अभी तक कोई प्रक्रिया सामने नहीं आई हैं, लेकिन यह तो साफ़ है कि कहीं ना कहीं किसान नेता अपने आप को ठगा महसूस कर रहे होगें,

©Bijnor express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago