वायरल फ़ोटो का संज्ञान लेकर पुलिस ने अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार।

Reported by: विकास आर्य | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

जनपद बिजनौर की थाना किरतपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार कर किया ।

आपको बता दे कि दिनांक 17.12.2023 को सोशल मीडिया पर थाना किरतपुर क्षेत्रान्तर्गत एक युवक का अवैध तमंचे व कारतूस के साथ फोटो वायरल हुये। इस संबंध में स्थानीय पुलिस द्वारा वायरल फोटो का संज्ञान लेकर अभियुक्त की पहचान की गयी तो ज्ञात हुआ कि अभियुक्त का नाम रोशन पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम छितावर थाना किरतपुर जनपद बिजनौर है।

जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना किरतपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त रोशन पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम छितावर थाना किरतपुर जनपद बिजनौर को एक अवैध तमन्चा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। इस सम्बन्ध में थाना किरतपुर पर मु0अ0सं0 592/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम रोशन पुत्र बाबूराम उपरोक्त पंजीकृत किया गया है। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 week ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago