घर में देर रात चोरी कर रहे चोरों से भिड़ गया बहादुर युवक हाथापाई में गोली लगने से हुआ घायल, समान छोड़ फरार हुए चोर

बिजनौर के स्योहारा मे बड़ी घटना रात के अंधेरे मे खड़की तोड़कर घर मे घुसे दो चोर घर मे सो रहे लड़के की आवाज़ सुनकर खुल गई आंख जिसके बाद लड़के ने बहादुरी दिखाते हुए दोनों चोरों को पकड़ लिया पकड़ लिया!

हाथापाई के दौरान एक चोर ने छुटकर लड़के के ऊपर चला दी गोली लड़के की कमर में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया आनन-फानन में युवक को हायर सेंटर रेफर भेज दिया गया था घटना के बाद गांव मे हडकंप मच गया हैं!

घटना की जानकारी लेने के खुद बिजनौर एसपी नीरज कुमार जादौन सुबह सवेरे ही गांव पहुंचे, आप को बता दे की पूरा मामला स्योहारा के गांव सिपाहियों वाला का है।

जहा पर बीती रात लगभग 2 बजे के आसपास खड़की तोड़कर फुरकान के मकान मे दो चोर घुस गए इस दौरान चोरो ने धीरे-धीरे घर मे रखा सोना चांदी व नगदी चुरा कर पास के ही गन्ने के खेत मे इकट्ठा कर लिए!

चोर किसी और समान को उठाकर लेकर जा रहे थे तभी अचानक फुरकान के बड़े लड़के मोहम्मद आमिर की आंख खुल गई। और उसने दो चोरो को पकड़ लिया और सोर मचा दिया जिसके बाद एक चोर ने छुट कर आमिर के कुल्हे मे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए!

वही गोली चलने की आवाज़ सुनकर घर के सभी लोग जाग गए जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई तथा घायल आमिर को अस्पताल मे भर्ती कराया गया उधर सवेरे ही घटना बड़ी होने के कारण एसपी नीरज कुमार जादौन फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे!

और परिवार वालों से घटना की जानकारी ली उधर एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया की घटना का खुलासा करने के लिए दो टीमें लगा दी गई है जल्द ही खुलासा किया जाएगा फिलहाल इस घटना से पूरे गांव मे हड़कंप मचा हुआ है!

बिजनौर एक्सप्रेस के गुलफाम राजा की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 week ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago