बिजनौर के स्योहारा में आम तोड़ने पर बच्चे को रस्सी से बांधा नंगा किया

जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा क्षेत्र में आम चोरी का आरोप लगा नाबालिक बच्चे को बंधक बनाकर रस्सी से हाथ बांध बाग में परेड कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हडकम्प मच गया

पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि उनके बच्चे को रस्सी से बांधकर बाग के अंदर घंटों तक कैद रखा गया. इतना ही नहीं बाग में उसकी परेड भी कराई गई और वीडियो बनाया गया फिर छोड़ने के लिए पैसों की मांग की गई

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है. पुलिस ने बच्चे की मां की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है. वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि चार-पांच लड़के, जिनमें कुछ नाबालिग भी हैं एक 12 साल के बच्चे को रस्सी से बांधकर बाग में परेड करा रहे हैं. आम चोरी का आरोप लगाकर उसे बंधक बनाकर अपमानित किया जा रहा है.

बंधक बने बच्चे की मां रिहाना परवीन ने स्योहारा थाने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 24 मई को उसका 12 वर्षीय बेटा आजान पास एक बाग में मिट्टी लेने के लिए गया था. वहां उसको सादिक, फहीम और साजिद ने आम चोरी के आरोप मे पकड़ लिया.

फिर बंधक बनाकर उसकी पिटाई की बकौल रिहाना परवीन- बेटे आजान के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए गए और बाग में घुमाया गया. सूचना पर जब मैं उसको छुड़ाने के लिए पहुंची तो मेरे साथ भी बदतमीजी की गई. दो हजार देने पर बच्चे को छोड़ने की बात कही गई. जब घर से लाकर पैसे दिए तब दबंगों ने बेटे को छोड़ा

पीड़ित की मां ने बच्चे का उत्पीड़न करने, उसके साथ मारपीट करने और बंधक बनाने के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से शिकायत की है. पुलिस ने महिला की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है.

पीड़ित बच्चे की माँ

सीओ धामपुर सर्वम सिंह ने बताया कि बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की जानकारी मिली है. मामले में बच्चे की मां की शिकायत भी प्राप्त हुई है. शिकायत के अनुसार, बच्चा बाग में गया था. वहां मौजूद युवकों ने चोरी का आरोप लगाया है. फिलहाल, घटना जांच कराई जा रही है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ इसरार अहमद की रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 week ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago