झोलाछाप डॉक्टर बना 9 माह के बच्चे की मौत की वजह, परिजनों ने किया हंगामा

बुखार से पीड़ित बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो जाने से गुस्साए परिजनों ने क्लीनिक पर जमकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की। मृतक बच्चे के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की जान चली गई। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है जबकि डॉक्टर फरार बताया जा रहा है।

मामला तहसील धामपुर के स्योहारा थाना क्षेत्र के आर एस पी रोड का है जहां बालाजी क्लिनिक, बाल रोग विशेषज्ञ के नाम से एक क्लीनिक है जिसको डॉक्टर संजीव नामक व्यक्ति चलाता है। बताया जा रहा है कि शिवाला कला थाना क्षेत्र का रहने वाले शेर सिंह का 9 महीने का बच्चा बुखार से पीड़ित था जिसको इलाज के लिए वह अपने पत्नी के साथ बाला जी क्लीनिक पर पहुंचा।

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने बच्चे को लगातार 3 इंजेक्शन लगाए और उसके बाद बच्चे को ड्रिप लगा दी। कुछ देर बाद जब बच्चे की हालत बिगड़ने लगी तो डॉक्टर ने उसको ले जाने के लिए कहा। थोड़ी देर बाद बच्चे की मौत हो गई।

बच्चे की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने क्लीनिक पर हंगामा करना शुरू कर दिया और तोड़फोड़ भी की। देखते देखते वहां पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान डॉक्टर मौका देखकर फरार हो गया बच्चे के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

झोलाछाप डॉक्टर बना 9 माह के बच्चे की मौत की वजह, परिजनों ने किया हंगामा।

स्योहरा से हमारे संवाददाता उवैस ज़ैदी के साथ इसरार अहमद की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago