बिजनौर पुलिस अधीक्षक डॉ० धर्मवीर सिंह ने पुलिस सम्मेलन में दिए कड़े निर्देश

बिजनौर न्यूज़:- बिजनौर के नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ० धर्मवीर सिंह लगातार पुलिस की कार्यप्रणाली की मॉनिटरिंग कर मिल रही खामियों को दूर करने का प्रयत्न कर रहे है।

इसी श्रंखला में आज नवागत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाइन सभागार कक्ष में सैनिक सम्मेलन किया गया।

सैनिक सम्मेलन के उपरांत क्राइम मीटिंग की गई और क्राइम मीटिंग में जनपद पुलिस के राजपत्रित अधिकारी व सभी थाना प्रभारी व शाखा प्रभारी मौजूद रहे,

पुलिस अधीक्षक बिजनौर द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को जनता से अच्छा व्यवहार, तत्काल कार्यवाही, अवैध अपमिश्रित शराब का निर्माण/बिक्री/तस्करी, अवैध शस्त्र फैक्ट्री, महिलाओ – बालिकाओ सम्बन्धित अपराध, टाँप-10 अपराधियो के विरुद्ध कार्यवाही, विवेचनाओ का निस्तारण, पैदल गस्त, एण्टी रोमियो, गैंग पंजीकरण, कोरोना संक्रमण आदि के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये,

सभी चौकी व थाना प्रभारियों को थाने आने वाले जनप्रतिनिधि व पीड़ितों के साथ कुशल व्यवहार अमल में लाया जाना चाहिए इसमें जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी।

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago