मंडावली में क्लास मे पढ़ रही 12 साल की छात्रा की हुई अचानक मौत।

Reported by: इसरार अहमद | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

जनपद बिजनौर तहसील नजीबाबाद क्षेत्र के मंडावली के स्कूल मे अचानक छात्रा की मौत हो जाने से मचा हड़कंप । क्लास रूम मे बैठकर पढ़ रही थी कक्षा 4 की छात्रा अचानक गिर गई । छात्रा को आनन- फानन मे अस्पताल मे भर्ती कराया गया। डाक्टर के पास ले जाने पर छात्रा को किया मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर परिवार में कोहरम मच गया।

सैन्ट मेरीस इण्टर काल मण्डावली की प्रधानाचार्या व प्रबन्धक ने शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि अत्यधिक दुःख के साथ सुचित करना पड रहा है कि आज दिनाँक 09.12.2023 को कु० शिफरा पुत्री श्री शमीम, कक्षा 4 A, निवासी गाम-मण्डावली का आकस्मिक निधन हुआ। ईश्वर की यही इच्छा थी। सेन्ट मेरीस इण्टर कालेज मण्डावली के प्रबन्धक, प्रधानाचार्या, समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं छात्र, छात्राएं, मृत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते है। साथ ही साथ शोकाकुल परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते है।प्रति दिन की भाँति छात्र/छात्राएं कक्षाध्यापक के साथ कक्षा में उपस्थित हुए। आज दिनाँक 09.12.2023 प्रातः दैनिक प्रार्थना सभा से पहले समय प्रातः 8:35 पर कक्षा में उपस्थित कक्षाध्यापिका ने शिफरा को अस्वस्थ देखते हुए तुरन्त नीचे लाये ओर प्राइमरी विभाग की प्रधानाचार्या को सूचित किया इस पर प्रधनाचार्या ने तत्काल बच्ची के अभिभावक को फोन के माध्यम से सूचना देने का प्रयास किया। इस दौरान विद्यालय के दो शिक्षक के द्वारा शिफरा को निकटतम निजी अस्पताल में ले जाया गया। परन्तु दुर्भाग्यवश शिफरा का आकस्मिक निधन हुआ। इस दुःखद घडी में पूरा विद्यालयं परिवार, शोकाकुल परिवार के साथ है।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago