उत्तर-प्रदेश इंटर की छात्रा की हत्या से दहला लखीमपुर पोस्टमार्टम में रेप व हत्या की पुष्टि

▪️स्कूली छात्रा के साथ रेप के बाद गला रेत कर हत्या,

लखीमपुर: नीमगांव थाना क्षेत्र के धंवरपुर गांव में आज तड़के एक 18 वर्षीया इंटर की छात्रा का शव खेत के किनारे सूखे तालाब में दिखाई पड़ने से हड़कंप मच गया।

हत्या धारदार हथियार से गला काट कर की गई । शव के पैर को संभवतः जानवरों ने नोचा गया । परिजन दुष्कर्म की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।

डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह व एसपी सतेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों से भी बात की, एसपी ने बताया कि मृतका इंटर कालेज में कक्षा बारह की छात्रा थी । वह सोमवार को सुबह 8 बजे स्कालरशिप का फार्म ऑनलाइन करने गयी बेहजम कह कर गयी थी, परिजनों ने छात्रा की गुमशुदगी की सूचना भी पुलिस को दे दी थी। आज सुबह शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई!

मृतका के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है एसपी ने बताया कि पीएम में रेप व हत्या की पुष्टि हो गयी है,

खीरी ज़िले में एक और युवती की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या से जहां एक ओर सारा सभ्य समाज स्तब्ध है वहीं दूसरी ओर प्रदेश में पुलिस की नाकामी और बढ़ते हुए अपराध के साथ अपराधियों के हौसले बहुत बुलंद हैं।

इस प्रकार की घटनाएं किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं की जा सकती उत्तर प्रदेश मैं जिस प्रकार हत्या, लूट, बलात्कार जैसे अपराधों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ती जा रही है, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगते जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार की सख्ती के बावजूद अपराधी यह जाहिर करा ही देते हैं कि उनके हौसले कितने बुलंद हैं।

(Bijnor Express)

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago