बिजनौर से STF ने 50 हजार के इनामी आरोपी को किया अरेस्ट, गिरफ्तारी से बचने के लिए किया था साधू संत का रूप धारण

Reported by: विकास आर्य | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश

हत्यारा चला डाल-डाल तो STF चली पात-पात जी हां ऐसा ही कुछ हुआ बिजनौर के मण्डावर में । उत्तराखण्ड की STF टीम ने 5 साल फरार 50 हजार के इनामी हत्यारे को बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है आरोपित साधू संत का रूप धारण किया था।

आपको बता दे कि उत्तराखंड एसटीएफ की टीम ने हत्या के मामले में पिछले पांच साल से फरार 50 हजार के इनामी आरोपी को यूपी के बिजनौर से गिरफ्तार किया. आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए बाबा का भेष बनाकर अलग-अलग मंदिरों में रह रहा था. आरोपी खानाबदोश था, जिसका कोई स्थायी पता ना होने के कारण गिरफ्तारी कर पाना बहुत मुश्किल हो रहा था

एसटीएफ ने बताया कि आरोपी घटना से पहले थाना रानीपुर के हरिद्वार क्षेत्र की लेबर कॉलोनी में झोपड़ी बनाकर रह रहा था. गिरफ्तार होने पर आरोपी ने पुलिस को बताया कि पुलिस से बचने के लिए वो अपना भेष बदलकर यूपी के अलग अलग जगहों पर रहने लगा था।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago