अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष तनवीर रिज़वी पहुँचे दरगाह ए आलिया रोज़_ए_मुबारक की जयारत की

Bijnor, नजीबाबाद की विश्व प्रसिद्ध जोगीरम्पुरी स्थित दरगाह ए आलिया नजफे हिन्द पहुचे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष तनवीर रिज़वी ने मौला अली की जयारत की। उन्होंने कहा कि मौला अली दरगाह में हाजरी लगाकर मन को बहुत सकून मिलता है

आपको बता दे कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष तनवीर रिज़वी पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार नौगांवा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी पूर्व मंत्री स्वर्गीय विधायक चेतन चौहान की पत्नी संगीता चौहान के पक्ष में प्रचार प्रसार करने पहुचे थे।

अचार सहिंता लगने व चुनाव प्रचार पूरा होने के बाद जोगीरपुरा स्थिर दरगाह पहुचे। जहा उन्होंने मौला अली की जयारत की। उसके बाद बिजनौर एक्सप्रेस से खास बातचीत की।

उन्होंने कहा कि भाजपा की मोदी व योगी सरकार सबका साथ, सबका विकास के तहत कार्य कर रही है। मुस्लिम समाज की बुनियादी सुविधाओं को लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर है। जिसका लाभ भी समाज के लोगों को मिल रहा है। मुस्लिम समाज पार्टी की नीति और नीयत को समझ चुका है, यही वजह है कि अल्पसंख्यकों का रूझान तेजी से भाजपा की तरफ बढ़ रहा है। उपचुनाव में भी मुस्लिम समाज पूरी ताकत से पार्टी के साथ खड़ा नजर आया है।

इस मौके पर उनके साथ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लवली रिज़वी, नौगांवा उपचुनाव के मंडल प्रभारी मौहम्मद अली, रिज़वान सैफ़ी, असलम सैफ़ी, कलवा शेख मंसूरी आदि मौजूद रहे। नजीबाबाद से अल्ताफ रज़ा के साथ शाही अराफ़ात सैफ़ी की रिपोर्ट।

नजीबाबाद से अल्ताफ़ रज़ा की रिपोर्ट

बिजनौर एक्सप्रेस ख़बर सबसे पहले

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago