बीजेपी के राज्य मंत्री वह राज्यसभा सांसद का दौरा बिजनौर की स्वास्थ्य सुविधाओं का किया निरीक्षण

🔸किरतपुर प्राथमिकत स्वास्थ्य केंद्र पहूंचे प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल,

🔸धामपुर सीएससी का निरीक्षण करने आई बीजेपी की राज्य सभा सांसद कांता कर्दम,

Bijnor: शनिवार सुबह लगभग 11:00 बजे जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल अपने काफिले के साथ किरतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे वहां पहुंचकर सर्वप्रथम उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया

इसके पश्चात उन्होंने कोविड- वैक्सीन के बारे में जो लोग स्वास्थ्य केंद्र पर आए हुए थे उनसे समस्त जानकारी साझा की प्रभारी मंत्री ने बताया कि योगी सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में महामारी को देखते हुए वैक्सीन लगाने का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है

सरकार द्वारा समस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन भारी मात्रा में उपलब्ध कराई जा रही है एवं स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने आंगनबाड़ी महिलाओं से उनके परिवार एवं उनके स्वास्थ्य के बारे में चर्चा की

भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रजनी कालरा ने शिकायत करते हुए कपिल देव अग्रवाल को बताया कि उनके नगर में स्वास्थ्य केंद्र पर न तो कोई एक्सरे मशीन है और ना ही कोई महिला डॉक्टर। उसके पश्चात प्रभारी मंत्री सीधे किरतपुर डबाकरा हाल पहुंचे जहां पर उन्होंने लाभार्थियों को पुरस्कृत किया

Dahmpur: भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने आज ग्राम मौजमपुर जैतरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया तथा स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये

साथ ही जल्द ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आक्सीजन प्लांट की स्थापना के कार्य को शीघ्र ही कराने का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री भूपेन्द्र सिंह बाबी, महेन्द्र धनौरिया, भाजपा नगराध्यक्ष राघव शरण गोयल, नगर पालिका चेयरमैन राजू गुप्ता, आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे

धामपुर से दिनेश कुमार प्रजापति वह किरतपुर से हिमांशु भारती की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

4 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

4 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago