🔹रक्षक ही भक्षक बन जाए तो फिर क्या होगा,
बिजनौर के नहटौर में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ सेब की पेटी चोरी करता हुआ सिपाही, रात के अंधेरे में वर्दी में फल की दुकान से चुराए थे सिपाही ने फल, फल चुराने की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसके बाद एसपी ने आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है
दरअसल एक कहावत है कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो फिर क्या होगा जी हां हम बात कर रहे है यूपी पुलिस के एक सिपाही के कारनामे की जनपद बिजनौर के नहटौर थाने में तैनात सिपाही दिनेश कुमार चहल का आज एक सेब की पेटी को चुराने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
आरोपी सिपाही की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। इस मामले की जानकारी जब जिले के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर धर्मवीर सिंह को मिली तो एसपी ने तत्काल प्रभाव से आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है और आरोपी सिपाही के खिलाफ जांच सीओ धामपुर को सौप दी है,
बिजनौर के नहटौर में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ सेब की पेटी चोरी करता हुआ सिपाही.. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,
बिजनौर से तुषार वर्मा की रिपोर्ट
©Bijnor Express
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…
हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…