बिजनौर में यशस्वी किसान सम्मान महोत्सव में एसपी नीरज कुमार जादौन ने उन्नत किस्म की खेती करने वाले किसानों को किया सम्मानित

Reported by: आक़िफ़ अंसारी | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

बिजनौर में पुलिस अधीक्षक द्वारा नुमाइश ग्राउण्ड में दैनिक जागरण की ओर से आयोजित यशस्वी किसान सम्मान महोत्सव -2023 में प्रतिभाग कर उन्नत किस्म की खेती करने वाले कृषकों को सम्मानित किया गया।

एसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि जिले में खेती से बहुत संपन्नता और हरियाली है। वे जहां भी जाते हैं वहां हरी भरी फसलों के खेत दिखाई देते है। कहा कि किसान आपस में विवाद न करें। कोई समस्या हो तो पुलिस के पास आएं। पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी।

उन्होंने कहा कि किसान खेतों में नए नए प्रयोग जारी रखें। जिले के युवा खेती में ऐसे ही स्टार्टअप करते रहेंगे तो आने वाले समय में जिला और आगे खड़ा दिखाई देगा।

एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने कहा कि किसान और जवान को हमेशा से ही समाज में बहुत ही सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। किसानों ने देश और देश वासियों की जरूरत के अनुसार अन्न पैदा किया है। किसान का कोई विकल्प नहीं है।

किसानों की वजह से ही सभी का अस्तित्व है। विज्ञान कितनी ही तरक्की कर ले लेकिन जब किसान अन्न उगाता है तभी सबको रोटी मिलती है। रोटी को गूगल से डाउनलोड नहीं किया जा सकता है।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago