सपा नेता आजम खान और उनके पुत्र अब्दुल्ला को लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में लाया गया है

🔹कड़ी सुरक्षा में लखनऊ के मेदांता अस्पताल ले जाया गया,

Uttar Pradesh: सीतापुर जेल में बंद कोरोना संक्रमित सपा सांसद आजम खान और उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम खान को कड़ी सुरक्षा में रविवार को लखनऊ के मेदांता अस्पताल ले जाया गया है

उनके साथ स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भी लखनऊ भेजी गई। सीतापुर कारागार के कार्यवाहक अधीक्षक ओमकार पाण्डेय ने बताया कि आजम खान का ऑक्सीजन लेवल 90 तक पहुंच गया था।

ऐसे में उन्हें सांस लेने में कुछ तकलीफ हुई वह लखनऊ जाना नहीं चाहते थे। आजम के लखनऊ न जाने की जिद पर जेल परिसर में काफी देर तक हंगामा चलता रहा, लेकिन उन्हें स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए समझाया गया।

फिर वह जाने को तैयार हो गये अब्दुल्ला आजम भी कोरोना पॉजिटिव हैं, इसलिए उन्हें भी बेहतर इलाज के लिये साथ में मेदांता भेजा गया है।रामपुर सांसद आजम खान और उनके पुत्र अब्दुल्ला 27 फरवरी, 2021 से सीतापुर जेल में बंद हैं।

कार्यवाहक अधीक्षक ओमकार पाण्डेय के अनुसार 29 अप्रैल को दोनों पिता-पुत्र का एण्टीजन टेस्ट कराया गया था जिसमें दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद पहली मई को आरटीपीसीआर जांच हुई। इसमें भी पिता-पुत्र पॉजिटिव पाए गए।

प्राथमिक उपचार के बाद पहली मई की रात में ही इन्हें सीतापुर के कोविड अस्पताल भेजने के प्रयास किये गये, लेकिन वे नहीं माने।

ऐसे में कारागार चिकित्सक पीयूष पाण्डेय ने बैरक के अंदर ही दोनों का इलाज किया। दो मई को फिर उन्हें लखनऊ के केजीएमयू में भेजने की कोशिश की गई, लेकिन आजम खान ने जाने से इनकार कर दिया।

रविवार को आजम खान की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला टीम के साथ कारागार पहुंचीं।

आजम खान को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए समझाया गया, फिर वह मान गये। सांसद के साथ एसडीएम अमित भट्ट और सीओ सिटी पीयूष सिंह भी लखनऊ गए हैं।

आजम और अब्दुल्ला रात 8.35 बजे मेदांता अस्पताल पहुंच गये। उधर आजम खां और अब्दुल्ला को लखनऊ कोविड अस्पताल में शिफ्ट किए जाने की बात जब परिवार वालों को पता चली तो उन्होंने चिंता जताई।

आज़म खां के पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक आज़म खां की तबीयत ठीक है। एहतियात के तौर पर सीतापुर जेल प्रशासन उन्हें लखनऊ मेदांता अस्पताल शिफ्ट कर रहा है। साथ में बेटा अब्दुल्लाह आज़म भी जा रहा है।

आज़म खान को कोरोना पॉजिटिव हुए 10 दिन हो गए हैं। आज़म खान के स्वास्थ्य को लेकर परिवार वाले चिंतित हैं।

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago