जनता की विभिन्न समस्याओं को लेकर 21 में नजीबाबाद SDM को ज्ञापन देंगे सपा नेता व कार्यकर्ता

▪️नजीबाबाद विधायक हाजी तसलीम अहमद के कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई जिसमें आगे की रणनीति बनाई गई,

Najibabad: सपा विधायक की बैठक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के आह्वान पर सभी जनपदों में तहसील स्तर पर कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाओं की अनियमितता, भ्रष्टाचार, सरकारी उत्पीड़न, बेहाल किसान, बेरोजगारी आदि के संबंध में उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देने के संबंध में रूपरेखा बनाई गई,

दिनांक 21.09.2020 को सपा विधायक हाजी तसलीम अहमद के नेतृत्व में सैकड़ों सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता पालोमल कॉलोनी नजीबाबाद में प्रातः 11:00 बजे एकत्रित होकर नजीबाबाद तहसील पहुंचेंगे एवं उपजिलाधिकारी नजीबाबाद को ज्ञापन सौंपेंगे,

विधायक हाजी तसलीम अहमद ने कहा माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार सभी पदाधिकारी कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे| उन्होंने विधानसभा क्षेत्र नजीबाबाद के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से प्रातः 11:00 बजे पालोमल कॉलोनी में उनके आवास पर एकत्रित होने की अपील की |

सपा विधायक ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल करने में, रोजगार देने में, सरकारी उत्पीड़न रोकने में, किसानों को उनका हक देने में पूरी तरह नाकाम रही है,

सपा विधायक की बैठक में विधानसभा अध्यक्ष वह पूर्व चेयरमैन साहनपुर खुर्शीद मंसूरी भी मौजूद रहे,

ब्लॉक अध्यक्ष नजीबाबाद वह पूर्व चेयरमैन जलालाबाद याकूब राईन, जिला उपाध्यक्ष नवेद इकबाल सिद्दीकी, नगर अध्यक्ष नजीबाबाद शाहिद मलिक, नगर अध्यक्ष साहनपुर शेख अंजार अहमद, नगर अध्यक्ष जलालाबाद जावेद शेख, विशेष आमंत्रित सदस्य अनवर खां मंसूब, मुनव्वर नेता, जिला सचिव शादाब हैदर, रफी अंसारी प्रधान जोगीरामपुरी, मेहताब अहमद रानी कोटा, नईम मकरानी नारायणपुर रतन, सरफराज मंसूरी राजपूर नवादा, जिला कार्यकारणी सदस्य आमिर सुहेल सिद्दीकी, मरगूब अहमद आदि उपस्थित रहे |

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago