नगर पंचायत साहनपुर से सपा प्रत्याशी मैराज अहमद ने किया विशाल नुक्कड़ सभा का आयोजन। जनता के प्यार को बताया अपना हौंसला।

न्यूज डेस्क, ब्रेकिंग बिजनौर | Edited by : बिजनौर एक्सप्रेस | साहनपुर | नजीबाबाद| Updated 27 April 2023

नगर निकाय साहनपुर का चुनाव दिन प्रतिदिन रोमांचक होता जा रहा हैं। सभी प्रत्याशी अपने अपने अंदाज में चुनावी रणनीति बनाकर तैयारी में जुटे हुए हैं। नगर पंचायत साहनपुर शुरू से ही समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है।

नगर पंचायत साहनपुर के पिछले चेयरमैन मैराज अहमद अपने मृदुल व्यवहार के साथ साथ समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी होने की वजह से नगर निकाय चुनाव में युवाओं के जुबां जुबां पर छाए हुए हैं।

उन्होंने हाल ही में अपनी विशाल साईकिल रैली से सभी प्रत्याशियों के होश फांकते कर दिए थे की दो दिन बाद फिर से नगर पंचायत के मौहल्ला किला में एक विशाल नुक्कड़ सभा कर दी जिसमें हजारों की संख्या में लोगों की मौजूदगी दिखी।

नुक्कड़ सभा में हजारों की संख्या में समर्थकों की भीड़ देखकर व जनता के इस प्यार को देखकर भावुक हो गए। उन्होंने जनता के इस प्यार को ही अपना हौंसला बताया। मैराज अहमद ने साहनपुर की समस्त जनता से 4 मई को साईकिल के चुनाव चिह्न पर मोहर लगाकर विजयी बनाने का आवाह्न किया।

उन्होंने कहा साहनपुर की जनता ने मेरे पर फिर से भरोसा जताया है मैं जनता के इस भारोसें को टूटने नहीं दूंगा। जनता के सहयोग व समाजवादी पार्टी के साहनपुर गढ़ में इस बार ऐतिहासिक जीत के साथ साहनपुर नगर निकाय चुनाव एक कीर्तिमान इतिहास दर्ज करेगा।

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब व फेसबुक लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 week ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago