UPSC में 368 रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन करने वाली शुमाईला चौधरी की बिजनौर एक्सप्रेस के साथ खास बातचीत

▪️बिजनौर की बेटी शुमाईल चौधरी ने UPSC में 368 वी रैंक हासिल कर ज़िले का नाम किया रोशन।

जनपद बिजनौर की तहसील धामपुर के कस्बा सहसपुर निवासी डॉ. शुमाएला चौधरी ने यूपीएससी परीक्षा में 368 वां स्थान प्राप्त कर जनपद को गौरवांवित किया है। परिवार के लोगो ने मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया। शुमाएला के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

शुमाएला सहसपुर के स्व. किफायतुल्लाह चौधरी की पुत्री हैं। उन्होंने हाई स्कूल की परीक्षा सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धामपुर से 89,56 प्रतिशत में उत्तीर्ण की थी। इंटर की परीक्षा केंद्रीय विद्यालय नई दिल्ली से 83% अंकों से उत्तीर्ण की।

उसके बाद उसका चयन एमबीबीएस में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में हो गया था। जहां से उन्होंने अपना एमबीबीएस पूरा किया। क्योंकि महत्वकांक्षा यूपीएससी परीक्षा में स्थान पाने की थी। जिसके लिए डॉ शुमाएला ने UPSC की तैयारी के लिए जामिया मिलिया इस्लामिया के रेसिडेंशियल कोचिंग एकेडमी जॉइन किया। अपनी पूर्ण लगन बनाए रखी।

तीन वर्षों के अथक परिश्रम का परिणाम आज उसके यूपीएससी परीक्षा में 368 वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र को गौरवांवित किया। अभी वह देहली में रह रही हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने चाचा हिमायततुल्ला तथा माता संजीदा बेगम को देते हुए कहती हैं कि इन का प्रोत्साहन हर कदम पर मेरा हौसला बढ़ाते रहा। चाचा डॉ हिमायतुल्लाह ने बताया कि शुमाएला के पिता के किफायतुल्लह चौधरी रेलवे विभाग में एसटीआई थे। वे बेहद ईमानदार अधिकारी थे।

शुमाएला चार बहन भाई हैं। बड़ी बहन डॉ फराह चौधरी एमबीबीएस एमडी हैं। वे गुरु तेगबहादुर हॉस्पिटल दिल्ली में कार्यरत हैं। एक भाई कतर में बीडीएस डॉक्टर है। एक भाई रेलवे में नौकरी करता है। शुमाएला शुरू से ही पढ़ने में तेज थी। आज पूरे घर में मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई है।

बिजनौर की बेटी शुमाईल चौधरी ने UPSC में 368 वी रैंक हासिल कर ज़िले का नाम किया रोशन।

स्योहारा से हमारे संवाददाता उवैस ज़ैदी की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago