बिजनौर में श्रीराम अयोध्या कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम व जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान का स्वागत समारोह का हुआ आयोजन

Reported by: शुऐब क़ुरैशी | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

  • बिजनौर में श्रीराम अयोध्या कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम का आयोजन
  • भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान बाॅबी का अफजलगढ़ क्षेत्र में स्वागत किया गया। यहां बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाओं से लादकर स्वागत किया।

अफजलगढ़। गांव भज्जावाला में कुंज वैंकट हाल में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान बाॅबी का स्वागत समारोह व श्रीराम अयोध्या कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक डॉ इंद्रदेव सिंह चौहान के नेतृत्व में स्वागत किया गया। यहां बड़ी संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाओं से लादकर स्वागत किया।

रविवार को गांव भज्जावाला में कुंज वैंकट हाल में भाजपा के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान बाॅबी का जिलाध्यक्ष बनने के बाद अफजलगढ़ क्षेत्र में प्रथम बार पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान श्रीराम अयोध्या कैलेंडर विमोचन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान बाॅबी का स्वागत समारोह हुआ।

इसमें भूमि विकास बैंक डायरेक्टर मुरादाबाद मंडल महेन्द्र सिंह धनौरिया, अल्पसंख्यक मोर्चा बिजनौर के जिलाध्यक्ष सरदार मलकीत सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष खेल सिंह राजपूत,मंडल संयोजक डॉ दीप सौरभ,मुरादाबाद जिला उपाध्यक्ष सतपाल सिंह,मंडल अध्यक्ष देशराज सिंह चौहान,सौरभ प्रताप सिंह, हेमराज सिंह चौहान,डॉ गौरव, कर्मवीर सिंह चौहान,ईश्वर चंद आदि ने जिलाध्यक्ष को बधाई दी।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। दिग्गजों ने जिलाध्यक्ष को सभी को एकसाथ लेकर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान बाॅबी ने पूर्व विधायक डॉ इंद्रदेव सिंह चौहान का अभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो सम्मान मुझे कार्यकर्ताओं से मिला है। उसे मैं भूला नहीं सकता

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की एक एक कार्यकर्ता अभी से ही तैयारियां शुरू कर दें। केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व विधायक डॉक्टर इंद्रदेव सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह धनौरिया एवं संचालन किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष खेल सिंह राजपूत ने किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ इंद्रदेव सिंह चौहान के आलावा भूमि विकास बैंक डायरेक्टर मुरादाबाद मंडल महेंद्र सिंह धनौरिया,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बिजनौर के जिलाध्यक्ष सरदार मलकीत सिंह,मंडल संयोजक डॉ दीप सौरभ,मुरादाबाद जिला उपाध्यक्ष सतपाल सिंह,कासमपुरगढ़ी मंडल अध्यक्ष देशराज सिंह चौहान,सौरभ प्रताप सिंह,हेमराज सिंह चौहान,अनवीर चौहान, योगेन्द्र सिंह चौहान,अर्जुन रूहेला,लक्ष्मण यादव ,मास्टर हरगोविंद सिंह,फोजीराम सिंह, पूर्व प्रधान अयोध्या प्रसाद सिंह, पूर्व प्रधान श्याम लाल भारद्वाज सिंह, गोपाल कुमार,भाजपा नेता कर्मवीर सिंह चौहान,केके शर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

7 months ago