बिजनौर में भी मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव, शहर में निकाली गई शोभायात्रा

Bijnor: हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्री बालाजी मंदिर कमेटी के तत्वाधान में आज शहर में श्री बालाजी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। बिजनौर शहर के साहित्य विहार कॉलोनी में स्थित श्री बालाजी महाराज मंदिर की ओर से बैंड बाजो व आकर्षक झांकियों के साथ शहर में एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।

शोभा यात्रा के दौरान शहर का माहौल पूर्ण रूप से भक्ति मय हो गया। शोभायात्रा में सबसे आगे सेवादार ध्वज लेकर चल रहा था जिसके पीछे ढोल नगाडो व डीजे के साथ दर्जनों आकर्षक झांकिया व श्री बालाजी का रथ शामिल रहा। शोभा यात्रा का भक्तों द्वारा जगह जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया।

उधर श्री हरिहर बाबा हनुमान मंदिर में आज हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। हनुमान मंदिर में दोपहर से भक्तों द्वारा मंदिर प्रांगण में सुंदर कांड पाठ किया गया। साथ ही मंदिर में भक्तों के लिए भण्डारे का आयोजन हुआ जिसमें हनुमान जी की महा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। भण्डारे में दूर दूर से आए लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया और धर्मलाभ उठाया।

साथ ही राम के चौराहा स्थित पंचमुखी मंदिर में भी भक्तों के लिए भण्डारे का आयोजन हुआ जिसमें हनुमान जी की महा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। भण्डारे में दूर दूर से आए लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। भण्डारे के आयोजन में मंदिर समिति के सदस्यो का योगदान रहा

आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी देख सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं,

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago