बिजनौर/शेरकोट के कर्मठ व वरिष्ठ पत्रकार दिनेश राणा की कोरोना संक्रमण से हुईं मौत

▪️सुबह कोरोना संक्रमित निकले शाम को हुई मौत धामपुर इकाई के साथ जनपदीय पत्रकारों ने दुख जताया,

बिजनौर के धामपुर तहसील इकाई में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंत्री एवं शेरकोट के कर्मठ पत्रकार दिनेश राणा (50 वर्ष) अब हमारे बीच नहीं रहे।

कोरोना संक्रमण के चलते उन्हें कल मंगलवार को ही मुरादाबाद के कॉसमॉस कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

डॉक्टर के मुताबिक अत्यधिक संक्रमण फैलने से उनके फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया। 7.30 बजे उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

बिजनौर के वरिष्ठ पत्रकार अनुज चौधरी ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी देते हुए लिखा कि राणा जी बहुत ही मिलनसार एवं हंसमुख स्वभाव के पत्रकार थे। वह दैनिक जागरण के लिये लिखते थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिवार को अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

बिजनौर एक्सप्रेस की टीम भी राणा जी के परिवार के दूख में शामिल हैं,

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago