▪️सौभाग्य योजना के अंतर्गत विद्युत कनेक्शन निर्गत करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर होगा कैंपों का आयोजन
▪️बीपीएल कार्ड धारकों को उक्त योजना के अंतर्गत निशुल्क विद्युत कनेक्शन होगा निर्गत-सीडीओ के पी सिंह,
Bijnor: सौभाग्य योजना के अंतर्गत होने वाले विद्युत कनेक्शन करवाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर होगा कैंपों का आयोजन, बीपीएल कार्ड धारकों को इस योजना के अंतर्गत निशुल्क तथा गरीब व्यक्तियों को ₹50 प्रति माह की किस्तों में कुल ₹500 में विद्युत कनेक्शन दिये जायेंगे,
मुख्य विकास अधिकारी कामता ने विकास भवन के सभागार में ग्राम वासियों के लिए सौभाग्य योजना के अंतर्गत संयोजन निर्गत करने के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर सौभाग्य योजना के अंतर्गत विद्युत संयोजन निर्गत करने के लिए वृहद स्तर पर कैंपों का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि उक्त कैंपों में बीपीएल कार्ड धारकों को सौभाग्य योजना के अंतर्गत निशुल्क एवं अन्य गरीब व्यक्तियों को ₹50 प्रति माह किस्तों में कुल ₹500 में विद्युत का संयोजन निर्गत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त सुविधा प्राप्त करने के लिए आवेदक को आधार कार्ड की फोटो कॉपी तथा स्वम की एक फोटो आवेदन पत्र के साथ जमा करा कर सौभाग्य संयोजन प्राप्त किया जा सकता है तथा सौभाग्य योजना के अंतर्गत मीटर केबल एवं कनेक्शन किट निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
के पी सिंह ने विद्युत कनेक्शन लेने के लिए इच्छुक आवेदकों का आह्वान किया है कि आयोजित कैंपों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सौभाग्य योजना के अंतर्गत इस योजना का लाभ उठाएं
Report by bijnor Express
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…
हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…