बिजनौर के शानिब की मुंबई में सड़क हादसे में मौत। घर मे पसरा मातम

जनपद बिजनौर के थाना नहटौर के गांव पपसरा निवासी एक युवक की मुंबई के मुंबरा इलाके में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। युवक की मौत का पता लगने पर परिवार में कोहराम मच गया।युवक का शव पोस्टमार्टम होने के बाद फ्लाईट से गांव लाया जा रहा है। युवक की मौत होने से गांव में गम का माहोल है ।गुरुवार की देर रात तक युवक के शव आने संभावना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव पपसरा निवासी साजिद पुत्र वहीद अहमद व उसका 19 वर्षीय भाई शानिब मुंबई के मुंबरा क्षेत्र के रशीद कंपोंड में सैलून की दुकान चलाते है।साजिद किसी कार्य से गांव पपसरा आया हुआ था।साजिद का भाई शानिब मुंबई में ही सैलून की दुकान पर था।

बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर शानिब किसी कार्य से अपने दोस्त के साथ दुकान से बाइक द्वारा कही जा रहे थे। उसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल कर गिर गई।जिससे शानिब को गुम चौटे आई और वह घायल हो गया। शानिब को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने शानिब को मृत घोषित कर दिया।

शानिब की मौत का पता चलने पर मुंबई में रह रहे आसपास गांव क्षेत्र के लोग मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।बताया जाता है कि शानिब के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।पोस्टमार्टम होने के बाद फ्लाईट से शानिब का शव गांव पपसरा लाया जा रहा है।

शानिब की मौत से परिवार का रो रो कर बूरा हाल बना है।आस पास गांव क्षेत्र के लोगो व दोस्तों में गम का माहौल है। शानिब का शव आज देर रात तक घर आने की संभावना है जिसके बाद उसको सुपुर्द ए खाक कर दिया जाएगा।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ मौहम्मद फैज़ान नहटौर

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago