शाहीन बाग की दादी बिलकिस बानो को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में

New Delhi: केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को अपना समर्थन देने सिंधु बॉर्डर पहुंची शाहीन बाग वाली दादी और ऐक्टिविस्ट बिलकीस दादी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इससे पहले उन्होंने खुद को किसान की बेटी बताकर आंदोलन में शामिल होने का ऐलान किया था।

उन्होंने कहा कि सरकार को हमारी बात सुननी चाहिए। बिलकीस दादी ने कहा कि हम किसानों की बेटियां हैं, हम आज किसानों के प्रोटेस्ट का समर्थन करने जाएंगे। हम अपनी आवाज उठाएंगे, सरकार को हमारी बात सुननी चाहिए।उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को हल करने के लिए वो सरकार और किसानों से बात करेंगी।

बिलकीस नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग आंदोलन में धरना देकर सुर्खियों में आई थी। टाइम मैगज़िन ने 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में बिल्किस बानो का नाम शामिल किया था। इसके अलावा हाल ही में बीबीसी ने भी उन्हे 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया।

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना ने भी बिल्किस दादी का जिक्र कर विवाद को पैदा कर दिया था। कंगना ने एक ट्वीट को रिट्वीट किया था उसमें किसान प्रोटेस्ट में शामिल बुजुर्ग किसान दादी को शाहीन बाग की बिलकिस बानो बताया गया था। इसमें लिखा था कि दिहाड़ी के हिसाब से दादी से ये काम करवाया जाता है।

बिल्किस दादी के नाम से मशहूर बिल्किस बानो उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली हैं, लेकिन वे फिलहाल अपने बच्चों के साथ दिल्ली में रह रही हैं। उनके पति खेती मजदूरी किया करते थे जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनके बारे में पत्रकार राणा अय्युब ने लिखा है कि ‘बिलकिस को मशहूर होना चाहिए ताकि दुनिया तानाशाही के खिलाफ संघर्ष की ताकत का एहसास करे।’

बिजनौरएक्सप्रेस की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट।

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago