बिजनौर के स्योहारा में मौलाना ने लगाया सिपाहियों पर अभद्र व्यवहार व अवैध वसूली का आरोप, क्षेत्राधिकारी को दिया शिकायती पत्र

Edited By : बिजनौर एक्सप्रेस , Bijnor, UP | Updated : 18 अगस्त , 2021

Bijnor: धामपुर एक बुजुर्ग ने पुलिस क्षेत्राधिकारी धामपुर को शिकायती पत्र सौंपकर स्योहारा थाने में तैनात दो सिपाहियों पर उसे बिना किसी शिकायत के उसकी दुकान से हिरासत में लेने, कई घंटों तक थाने में बैठाए रखने, दाढ़ी पकड़कर मारपीट करने तथा छोड़ने के एवज में 15 हजार रुपये वसूलने का गंभीर आरोप लगाते हुए इस मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।

स्योहारा थाना क्षेत्र के ग्राम सरकड़ी निवासी मौलाना शमीम पुत्र अख्तर ने पुलिस क्षेत्राधिकारी धामपुर अजय कुमार अग्रवाल को शिकायती पत्र सौंपकर अवगत कराया है कि गत 13 अगस्त को पुलिसकर्मी पुरुषोत्तम सिंह तथा अजय ठाकुर उसके घर पर पहुंचे और उसे पकड़ कर अपने साथ स्योहारा थाने में ले आए।

जब उसने पुलिस कर्मियों से पकड़कर लाने का कारण पूछा तो आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसकी दाढ़ी पकड़ कर उसके साथ मारपीट की तथा जमकर अभद्र व्यवहार किया कई घंटे थाने में बैठ जाने के बाद जब उसे कुछ पता नहीं चला तो उसके परिजन से थकहार कर थाने पहुंचे और उन्होंने मामले की जानकारी जुटाने का प्रयास किया।

पुलिस कर्मियों ने बताया कि मौलाना शमीम ने किसी व्यक्ति को डेढ़ लाख रुपए उधार दे रखे हैं, लेकिन उस व्यक्ति ने कोई शिकायत नहीं की, लेकिन तीसरे व्यक्ति ने मौखिक रूप से शिकायत की है कि मौलाना शमीम पैसे वापस लेने के लिए एक व्यक्ति को परेशान कर रहे हैं।

इस पर जब उसके परिजनों ने पुलिसकर्मियों से लिखित तहरीर होने की बात पूछी तो उन्होंने आनाकानी कर दी जिस पर उसके परिजनों को वरिष्ठ पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की शरण लेने को मजबूर होना पड़ा।

इसके बावजूद भी उसके खिलाफ पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर दी और उससे 15 हजार रुपये छोड़ने के एवज में वसूले। पीड़ित मौलाना शमीम ने पुलिस क्षेत्राधिकारी धामपुर अजय कुमार अग्रवाल से इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago