मुरादाबाद के अगवा किए गए व्यापारी का शव बिजनौर में मिलने से सनसनी

बिजनौर में मुरादाबाद के कारोबारी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई 4 लाख रुपय की फिरौती वसूलने के बाद मुरादाबाद निवासी स्पेयर पार्ट्स कारोबारी कुलदीप गुप्ता की हत्या कर देने का मामला सामने आया है

शुक्रवार के दिन दुकान जाते समय अज्ञात बदमाश कुलदीप गुप्ता को अगवा कर ले गए थे। रकम मंगवाने के बाद अगले दिन कारोबारी की हत्या कर शव बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र के मुर्तजा नगर में फेंक दिया गया।

आपको बता दें कि कारोबारी कुलदीप के साथ अपहरणकर्ताओं ने जमकर मारपीट की उसके सिर पर भारी चीज से वार किए गए

शव की हालत देख कर लग रहा है कि कारोबारी ने बदमाशों से बचने के लिए संघर्ष किया होगा। फिलहाल इलाके में शव मिलने के बाद से सनसनी फैली हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर जिला अस्पताल भेज दिया है। वंही मुरादाबाद और बिजनौर पुलिस इस मामले को लेकर छानबीन में जुटी हुई है

बिजनौर से तुषार वर्मा की रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago