बिजनौर में छात्रों को बिना हैलमेट देख एसपी नीरज कुमार जादौन ने स्कूल पहुंच कर छात्रों को नियमो का पाठ पढ़ाकर चेताया।

Reported by: आक़िफ़ अंसारी | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

थाना कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत स्थित एम०डी० पब्लिक स्कूल के छात्रों को कल बिना हेलमेट एवं बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा देखा गया था। जिसके बाद आज पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन खुद विद्यालय की छुट्टी होने से 5 मिनट पहले विद्यालय पहुंचे और विद्यार्थियों को यातायात नियमो के बारे में जागरूक किया।

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन की जनपद की कप्तानी पारी के जनपद वासी प्रशंसक होते जा रहे हैं और अब जनपदवासी चाहते हैं कि पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन लंबे समय तक बिजनौर में टिके रहें। उनके रहते न कि केवल जनपद में क्राईम कम हुआ है अपितु पुलिस विभाग की बिगड़ी हुई छवि भी सुधरी है। जनता का विश्वास पुलिस विभाग के प्रति बढा है।

पुलिस अधीक्षक नीरजु कुमार जादौन ने बिजनौर जनपद का चार्ज संभालते हुए कहा था कि कानुन की आंखो पर तो पटटी बंधी होती है वो केवल सबूत देखता है । यदि सबूतो के अभाव में हम किसी को न्याय भी न दिला पाये तो उनके सम्मान में कोई कमी न करे। ठीक वैसा ही पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कर दिखाया और जनता उन्हे खुब पसंद कर रही है ।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 week ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago