Categories: नहटौर

एसडीएम वह सीओ धामपुर ने ईदुल फितर की नमाज़ के मद्देनज़र नहटौर ईदगाह का निरीक्षण किया

Bijnor: धामपुर एसडीएम व सीओ धामपुर ने नहटौर नगर में पहुंचकर नगर में स्थित दोनो ईदगाह का औचक निरिक्षण कर सम्बंधित जिम्मेदार लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, ईद उल फितर की नमाज होने को लेकर उप जिलाधिकारी धामपुर,क्षेत्राधिकारी धामपुर ने नगर में पहुंचकर दोनों ईदगाह का निरीक्षण किया

निरिक्षण के दौरान पालिका प्रशासन को ईदगाह परिसरों की सफाई व्यवस्था को बेहतर रखने के निर्देश दिए। मालूम हो कि रमज़ान का आखिरी अशरा चल रहा है ईद उल फितर का त्यौहार नजदीक ही आता दिखाई दे रहा है ईद उल फितर पर मुस्लिम समाज के लोग ईद गाह पर ईद की नमाज अदा करने जाते हैं,

इसी को लेकर शनिवार को उपजिलाधिकारी धामपुर विजय वर्धन तोमर, सीओ अजय अग्रवाल ने नहटौर नगर में पहुंचकर कोतवाल सतेन्द्र सिंह, चेयरपर्सन पुत्र राजा अंसारी व पालिका कर्मी को साथ लेकर नगर में स्थित दोनो ईदगाह का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस निरिक्षण के दौरान स्थानीय पालिका प्रशासन को ईदगाह में बेहतर सफाई व्यवस्था करने के दिशा निर्देश दिए।उन्होने कहा कि किसी भी कीमत पर गंदगी नहीं दिखाई देनी चाहिए। जिस पर पालिका की ओर से पालिका चेयरपर्सन पुत्र राजा अंसारी ने सारी व्यवस्था बेहतर रखने का आश्वासन दिया।इस मौके पर पुलिस स्टाफ सहित नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं

नहटौर से हमारे संवाददाता मौहम्मद फैज़ान की यह रिपोर्ट,

©Bijnor express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago