बिजनौर में अनियंत्रित होकर तालाब में पलटी स्कॉर्पियो, दो युवकों की डूबने से मौत।

Edited By : बिजनौर एक्सप्रेस , Bijnor, UP | Updated : 12 अगस्त , 2021

#Bijnor: जनपद में गुरुवार की सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। धामपुर थानाक्षेत्र के गांव बसेड़ा के नजदीक एक स्कॉर्पियो मोड़ पर अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। स्कॉर्पियो सवार दो युवकों की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

घटना से गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो व दोनों युवकों के शव तालाब से बाहर निकलवाए। युवकों की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मचा गया फ़िलहाल परिजनों ने किसी तरह की पुलिस कार्रवाई करने से इनकार किया है।

बताया गया कि दोनों युवक एक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर वापस लौट रहे थे।जानकारी के अनुसार रोहित चौहान 23 निवासी ग्राम गांठ जिला मुरादाबाद व मुरादाबाद के ही गांव जैथरा का रहने वाला उसका साथी धामपुर के बसेड़ा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।

बसेड़ा गांव के पास मोड़ पर स्कॉर्पियो असंतुलित होकर स्थित एक तलाब में जा गिरी। दोनों युवक स्कॉर्पियो सहित तालाब में डूब गए जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी लगते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियों को जेसीबी की सहायता से बाहर निकलवाया।पुलिस ने मृतको के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने चाहे लेकिन परिजनों ने किसी भी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया।

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago