सऊदी क्राउन प्रिंस ने पत्रकार ख़ाशोज्जी की हत्या की मंज़ूरी दी थी: अमेरिकी रिपोर्ट

अमेरिका ने पहली बार ख़ाशोज्जी की हत्या के लिए सीधे तौर पर सऊदी क्राउन प्रिंस का नाम लिया है । अमेरिका खुफिया विभाग की एक रिपोर्ट में पाया गया कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस प् सलमान बिन मौहम्मद ने निर्वासन में रह रहे पत्रकार जमाल ख़ाशोज्जी की हत्या की मंजूरी दी ।

बाइडन प्रशासन ने एक खुफिया रिपोर्ट जारी की जिमसें बताया गया है कि इसके लिए क्राउन प्रिंस ने अपनी सहमति दी थी जिसके तहत अमेरिका में रह रहे पत्रकार  जमाल ख़ाशोज्जी जिंदा या मुर्दा पकड़ने का आदेश।दिया था हालांकि सऊदी युवराज इस बात से इनकार करते रहे हैं कि उन्होंने जमाल ख़ाशोज्जी की हत्या के आदेश दिए थे।

ज्ञात है कि सऊदी पत्रकार  जमाल ख़ाशोज्जी इस्तंबूल में सऊदी वाणिज्य दूतावास दूतावास के अंदर हत्या कर दी गई थी जब अपने निजी दस्तावेज लेने के लिए गये थे सऊदी पत्रकार  जमाल ख़ाशोज्जी सऊदी सरकार के बड़े आलोचक के रूप में जाने जाते हैं

ख़ाशोज्जी सन 1958 में मदीना में पैदा हुए थे जबकि उनका ख़ानदान तुर्की मूल का है. जमाल ख़ाशोज्जी के दादा और अदनान ख़ाशोज्जी के पिता मोहम्मद ख़ाशोज्जी एक डॉक्टर थे और सऊदी अरब के पहले किंग अब्दुल अज़ीज़ बिन अब्दुल रहमान अल सऊद के शाही चिकित्सक थे । जमाल ख़ाशोज्जी सऊदी अरब के अरबपति कारोबारी अदनान ख़ाशोज्जी के भतीजे हैं. अदनान की आर्थिक स्थिति 40 अरब डॉलर के क़रीब बताई जाती है.

मोहम्मद ख़ाशोज्जी ने सऊदी अरब को अपना देश तो बना लिया था लेकिन उनका आना जाना पूरे अरब में था।  उनके बच्चे अरब दुनिया के विभिन्न शहरों में पैदा हुए । जैसे अदनान ख़ाशोज्जी मक्का में पैदा हुए तो अदनान की एक बहन सुहैर ख़ाशोज्जी क़ाहिरा में पैदा हुईं, एक और बहन लेबनान में पैदा हुईं। ख़ाशोज्जी ख़ानदान के तमाम लोग काफ़ी पढ़े लिखे थे । इस ख़ानदान की लड़कियां भी पश्चिमी देशों में शिक्षा हासिल करने गई थीं.

रिपोर्ट : ब्यूरो चीफ बिजनौर एक्सप्रेस

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago