शेरकोट में चंद्रशेखर ने किया विशाल रोड शो पूर्व विधायक गाजी के आह्वान पर उमड़ी भीड़

आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी चन्द्रशेखर आजाद ने हजारों समर्थकों के साथ नगर में विशाल रोड शो कर लोगों से वोट की अपील की। शनिवार को चंद्रशेखर आजाद टेम्पो स्टैंड पर पहुंचे, जहां पूर्व विधायक मौ. गाज़ी के नेतृत्व में लोगों ने चंद्रशेखर आजाद का स्वागत किया

इसके उपरांत रोड शो शुरू हुआ, जो बैंक ऑफ बड़ौदा चौक, मुख्य बाजार, मोहल्ला हकीमान, तराई काजी सराय, खुराडा, मनिहारान आदि से होकर घास मंडी में पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मौ. गाजी के आह्वान पर उमडी भीड़ को देखकर चंद्रशेखर आजाद और उनके समर्थक गदगद नज़र आए।

इस दौरान घास मंडी में जनसमूह को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने मौजूदा सरकार को निकम्मा बताते हुए इसे उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने नगीना लोकसभा क्षेत्र को नगीना बनाने के नाम पर वोट की अपील की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक मौ. गाजी, मो. कमाल, काजी शमीम, बबलू कप्तान, असलम कुरैशी, इकरार अहमद, महफूज अहमद, सरदार ख्वाजा, आरिफ ख्वाजा, कमर आलम, मौ शादाब उर्फ पप्पू, सभासद मौ शादाब, हाजी मतलब, जावेद खान निशात अली, शहजाद मंसूरी, इमरान सिद्दीकी, शमशाद कस्सार, शहजाद खान आदि उपस्थित रहे।

शेरकोट में नगीना लोकसभा प्रत्याशी चंद्रशेखर आज़ाद ने किया विशाल रोड शो। पूर्व विधायक मौ गाजी के आह्वान पर उमड़ी भीड़।

@बिजनौर एक्सप्रेस

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago