Categories: किरतपुर

जनपद बिजनौर का किया नाम रोशन किरतपुर की संदीप चौहान बनी अपर जिला जज।

◾किरतपुर ब्लॉक के रामपुर बिशना ग्राम की एक मध्यमवर्गीय परिवार की बहू ने किया जिले का नाम रोशन ।

◾विपिन चौहान एडवोकेट की पत्नी संदीप चौहान का अपर जिला जज के पद पर हुआ चयन ।

Bijnor के किरतपुर ब्लॉक के रामपुर बिशना ग्राम की एक मध्यमवर्गीय परिवार की बहू ने किया जिले का नाम रोशन ।विपिन चौहान एडवोकेट की पत्नी संदीप चौहान का अपरजिला जज के पद पर हुआ चयन ।

जिले के किरतपुर ब्लॉक के अंतर्गत पड़ने वाले छोटे से गांव रामपुर बिसना की बहु का अपर जिला जज के पद पर चयन होने से उसके,परिवार एवं गांव में खुशी का माहौल छाया हुआ है । एक मध्यमवर्गीय परिवार की बहू ने अपनी मेहनत और लगन से इस मुकाम को छूकर औरों के लिए मिसाल पेश की है ।

हमारे संवाददाता ने उनके घर पहुंच कर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनकी प्रारंभिक शिक्षा के बारे में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा उनके मायके मंडावली के सेंट मैरी स्कूल एवं ग्रेजुएशन साहू जैन कॉलेज नजीबाबाद से किया । उसके बाद एलएलबी की डिग्री उन्होंने कृष्णा कॉलेज बिजनौर से प्राप्त की तथा एल एल एम की परीक्षा उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ कैंपस से पास की ।उन्होंने बताया कि उनकी पीएचडी भी चल रही है । कढ़ी मेहनत करने के बाद उन्हें यह सफलता हासिल हुई है ।अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने गुरुजनों एवं अपने परिवारजनों और सहपाठियों को दिया ।

वाइट :- संदीप चौहान चयन अपर जिला जज

बिजनौर एक्सप्रेस “ख़बर सबसे पहले”

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago