सना खान ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद मौलाना मुफ्ती अनस के साथ किया निकाह ।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सना खान फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहने के बाद शादी के बंधन में बंध गई हैं। ‘जय हो’ एक्ट्रेस ने शुक्रवार को परिवारवालों की मौजूदगी में मौलाना मुफ्ती अनस के साथ सूरत में शादी निकाह किया

उनकी शादी की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस वीडियो में आप सना को व्हाइट वेडिंग ड्रेस और हिजाब में देख सकते हैं. वहीं उनके पार्टनर ने भी व्हाइट कुर्ता-पजामा और जैकेट पहना हुआ है।

वीडियो में सना और उनके पार्टनर हंसते-मुस्कुराते हुए सीढ़ियों से नीचे उतरकर आते हैं और फिर केक काटते हैं.

एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें सना का निकाह होते देखा जा सकता है. हालांकि इस वीडियो में सना नजर नहीं आ रही हैं. इस वीडियो को डालने वाले ने कैप्शन में बताया है कि यह सना के निकाह का वीडियो है. सना और मुफ्ती ने 20 नवम्बर को निकाह किया है.

सना खान के पति के बारे में बात करें तो बताया जा रहा है कि मुफ्ती अनस एक मौलाना हैं. मुफ्ती गुजरात के सूरत के रहने वाले हैं. स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार सना को उनके पति से बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी एजाज खान ने मिलवाया था. 

बता दें कि सना खान ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने की जानकारी एक पोस्ट लिखकर दी थी. उन्होंने लिखा था: “यह जिंदगी असल में मरने के बाद की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए है. और वो इसी सूरत में बेहतर होगी, जब बंदा अपने पैदा करने वाले के हुकुम के मुताबिक जिंदगी गुजारे और सिर्फ दौलत और शोहरत को अपना मकसद ना बनाए. बल्कि गुनाह की जिंदगी से बचकर इंसानियत की खिदमत करे. इसलिए मैं आज यह ऐलान करती हूं कि आज से ही मैं अपने ‘शोबिज’ (फिल्म इंडस्ट्री) की जिंदगी को छोड़कर इंसानियत की खिदमत और अपने पैदा करने वाले के हुकुम पर चलने का पक्का इरादा करती हूं.”

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago