तीन फुट के अज़ीम की नही हो रही थी शादी, अब रिश्तों की लगी लाइन, एक्टर सलमान खान ने किया फोन

शामली जिले के सदर कोतवाली में पहुंचकर शादी के लिए अनुरोध करने वाले युवक अज़ीम मंसूरी को अब दर्जनों लड़कियों की शादी के लिए फोन आ रहे हैं। मीडिया में खबर चलने के बाद अब इस युवक की शादी के रिश्ते आ रहे हैं, वहीं बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने भी उन्हें मिलने के लिए मुंबई बुलाया है। इसके बाद, अजीम मंसूरी अब खुश हैं।

अजीम मंसूरी अपने 6 भाई-बहनों में तीसरे स्थान पर हैं। अगर अजीम के परिवार के सदस्यों की खबर पर विश्वास किया जाए, तो मोहम्मद अजीम मंसूरी की शादी के लिए खबरें आने लगी हैं। उनका परिवार कई छात्राओं से संपर्क कर चुका है।

बता दें कि मात्र 3 फीट की हाइट होने की वजह उनकी शादी नहीं हो रही है. इस कारण वह बहुत परेशान रहते थे. उन्होंने बताया कि उनकी शादी के लिए कई बार रिश्ते आए थे लेकिन कम हाइट होने की वजह से कोई भी रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका. जब उनकी खबर फैली तो बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने उन्हें मिलने के लिए मुंबई बुलाया.

इसके बाद तो उनकी किस्मत ही चमक उठी. सलमान खान के बुलावे की खबर फैली तो अजीम के परिजनों के पास उनकी शादी के लिए कॉल्स की बौछार होने लगी. अजीम के परिवार ने बताया कि सलमान खान से मिलने की खबर के बाद उनके लिए लगातार शादी के रिश्ते आ रहे हैं. परिवार ने बताया कि कई लड़कियों के परिवार के उन्हें फोन आ रहे हैं.

अजीज मंसूरी कहते हैं कि मुंबई से भी मिलने के लिए कई फिल्मी हस्तियों से फोन आए। बॉलीवुड के सलमान खान का भी अजीज मंसूरी को फोन आया, जो खुद उनसे मिलने के लिए मुंबई आने के लिए बोल चुके हैं।

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago