मंडावली में दिनदहाड़े लूट करने वालें गिरफ्तार, बिजनौर एसपी ने किया खुलासा

Reported By : तुषार वर्मा | बिजनौर एक्सप्रेस | Bijnor, UP | Updated : जून 25, 2021

जनपद बिजनौर के थाना मंडावर में दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस और स्वाट टीम ने गिरफ्तार किया है। बीती 7 जून 22 जून को दंपत्ति के साथ लूट की वारदात को तीन शातिर बदमाशों द्वारा अंजाम दिया गया था जिसके बाद से पुलिस लगातार फरार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी।

पुलिस ने आज दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक बदमाश अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है, आप को बता दें कि मंडावली थाना क्षेत्र में 22 जून को बाइक सवार दंपत्ति के साथ तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश दंपत्ति से सोने के कुंडल, मंगलसूत्र, नगदी सहित मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए थे।

पकड़े गए बदमाशों ने 7 जून को नजीबाबाद क्षेत्र में भी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। मंडावली पुलिस और स्वाट टीम ने दो शातिर बदमाश पंकज और भोपाल जोकि बिजनौर के रहने वाले हैं फिलहाल हरिद्वार में रहकर हाईवे पर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस द्वारा आज इन दोनों शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है इनके पास से लूट की रकम और आभूषण बरामद हुए हैं।

साथ ही पुलिस ने बदमाशों के पास से अवैध तमंचा सहित चोरी की बाइक भी बरामद की है जबकि इनका एक साथी राकेश अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाशों को जेल भेजा जा रहा है।

बिजनौर व आस पास के क्षेत्रों की ताज़ा खबरों के लिए Bijnor Express की मोबाइल एप्लीकेशन प्ले स्टोर पर जाकर आज ही डाऊनलोड करें ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

बिजनौर एक्सप्रेस पर बने रहने के लिए धन्यवाद 😊

https://youtu.be/cK6tGq2LAEE

बिजनौर से तुषार वर्मा की रिपोर्ट

©Bijnor Express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago