बिजनौर में सडक सुरक्षा पखवाडा अभियान का शुभारम्भ ए०आर०टी०ओ० प्रचार प्रसार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

Reported by: आक़िफ़ अंसारी | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।
15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलनेवाले सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान का मकसद शीत ऋतु में घने कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं से होनेवाली मौत को कम करना और जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है

जनपद बिजनौर में सडक सुरक्षा पखवाडा अभियान के संबंध में दिनांक 15.12.2023 को श्रीमान जिलाधिकारी बिजनौर एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक बिजनौर के निर्देशन में जनपद बिजनौर में दिनांक 15.12.2023 से दिनांक 31.12.2023 तक चलाये जा रहे सडक सुरक्षा पखवाडा अभियान का शुभारम्भ ए०आर०टी०ओ० जनपद बिजनौर द्वारा प्रचार प्रसार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया गया। इस दौरान जनपद बिजनौर के पी०टी०ओ०, प्रभारी यातायात व जनपद बिजनौर के ट्रांसपोर्टर आदि मौजूद रहें।

इस सम्बन्ध में ए० डी०एम० प्रशासन, बिजनौर द्वारा कलेक्ट्रेट बिजनौर में सडक सुरक्षा समिति की मासिक गोष्ठी की गयी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी कार्यालय भी मौजूद रही । गोष्ठी में समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों को यातायात संबंधी शपथ ग्रहण दिलायी गयी तथा यातायात के नियमों से जनता को जागरुक करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago