बिजनौर पहुँची रालोद की चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा हुआ भव्य स्वागत। जनपद भर में भ्रमण कर जन-जन तक एकता और सद्धभावना का संदेश पहुंचाया

Reported by: आक़िफ़ अंसारी | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

राष्ट्रीय लोकदल की चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा शनिवार शाम को बिजनौर पहुंची। यात्रा का रालोद पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने गंगा बैराज पर स्वागत किया। यहां रालोद नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा के सातवे दिन स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा ने बिजनौर में प्रवेश के बाद नुमाइश ग्राउंड के चौधरी चरण सिंह चौक प्रतिमा पर माल्यार्पण किया बिजनौर मे रथ यात्रा का भव्य स्वागत हुआ

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा ने बिजनौर के कामराजपुर में स्वागत व कार्यक्रम कर लोगो तक जन-जन तक एकता और सद्धभावना का संदेश पहुंचाया

बिजनौर के चंदोक में भी संदेश रथ यात्रा का स्वागत व कार्यक्रम इसके रालोद के नेताओ ने घर-घर जाकर लोगों से रथ यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया।

यात्रा में शामिल रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह संदेश रथयात्रा को गांव, कस्बों, शहर में भरपूर समर्थन मिल रहा है। ये यात्रा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की विचार धारा उनका संदेश जन जन तक पहुंचाने में कामयाब हो रही है।

राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष नागेंद्र पंवार व पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा दस दिसंबर को सहारनपुर से शुरू हुई।

रथयात्रा मुजफ्फरनगर से शुक्रताल से होकर जानसठ, मीरापुर होते हुए बिजनौर पहुंची। रविवार को जनपद भ्रमण करेगी। इस अवसर पर दीपक तोमर, संदीप मलिक, अशोक चौधरी, ब्रजवीर चौधरी, शमशाद अंसारी, इमरान कुरैशी, आशुराणा, पूनम चौधरी, विवेक कुमार, सरदार बुद्ध सिंह, गौरव दहिया, संजीव चौधरी आदि रहे।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago